April 20, 2024

प्रियंका के चाहने वालो की लिस्ट पहुंची 40 लाख

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चौपड़ा के प्रशंसकों की लिस्ट लंबी होती जा रही है। इंस्टाग्राम पर प्रियंका के 40 लाख प्रशंसक हो गए हैं। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, इंस्टाग्राम पर उनके चाहने वालों की संख्या और आगे बढ़ रही है।

इंस्टाग्राम परिवार में मेरे प्रशंसकों की बढ़त जारी है। प्रियंका ने इसके लिए सबको प्यार और धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि यह सब उनके प्रशंसकों की वजह से हुआ है। इसके साथ ही प्रियंका ने एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें उनका चेहरा उनके प्रशंसकों के नामों पर उभरा दिखाई दे रहा है।