April 25, 2024

बिहार और झारखंड में भूकंप के झटके, घरों की दीवार पर आई दरारें

नई दिल्ली : मंगलवार सुबह 8 बजकर 5 मिनट पर बिहार और झारखंड में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र झारखंड का देवघर था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 बताई गई है। झारखंड में धनबाद, दुमका, देवघर, बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा और रांची समेत लगभग सभी जिलों में 8 से 10 सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल जानमाल के क्षति की कोई सुचना नहीं है।

भूकंप के बाद लोग अपने घरो से बाहर निकल गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके बिहार के भी कुछ हिस्सों में महसूस किए गए, जिसमें जमुई, बांका और भागलपुर भी मुख्य रूप से शामिल है। बताया जा रहा है कि भूकंप के इस झटके से कई लोगों के घरों की दीवार पर दरारें आ गई हैं। इसके बाद लोग अपने घरों से बाहर की ओर भागे।