April 19, 2024

भगवान राम सिखाते हैं आज्ञा का पालन करना : सीमा त्रिखा

10 Oct. Photo-3फरीदाबाद : जागृति रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामायण का शुभारंभ मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पीर जगन्नाथ, ए.सी.चौधरी, होटल मिलेनियम के चेयरमैन संजय मक्कड, स.सतिन्द्र सिंह बांगा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

शुभारंभ अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए सीमा त्रिखा ने कहा कि रामायण से जो सीख मिलती है शायद ही वह किसी और चीज से मिल सके। क्योकि रामायण में श्रीराम ने जो आज्ञा का पालन करके राजपाठ ठुकराया वह वाकई में एक शिक्षा योग्य बात है और इस सीख से हमें भी कुछ अवश्य ही सीखना चाहिए ताकि हम भी अपने माता पिता का आदर व सम्मान करे और उनके बताये हुए रास्तो पर चले।

रामलीला के शुभारंभ अवसर पर नारद का मंचन किया गया जिसमें बसंत भाटिया ने नारद का व अनिल गांधी ने विष्णू के रूप में अपने अभिनय की छाप उपस्थित लोगों में छोड़ते चले गये और अंत तक उनका अभिनय याद किया गया। भोले नाथ का किरदार प्रधान अनिल भाटिया ने किया जिसे सभी ने काफी पंसद किया। अपने अभिनय और बोले गये डायॅलाग से वाकई में  कलाकारो ने पूरी जान डाली जिसे सभी ने पंसद किया।