April 25, 2024

भाजपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

08 oct. Photo-3
फरीदाबाद :  भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण शिविरो के तहत खेडी कलां मण्डल एवं तिगांव मण्डल में प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप में प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट उपस्थित थे।

 

शिविर में प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, जिलाध्यक्ष अजय गौड, युवा भाजपा नेता देवेन्द्र चौधरी, जिला महामंत्री ओमप्रकाश रक्षवाल, डॅा.आर.एन.सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश नागर, मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी, मनोज वशिष्ठ सहित अन्य सैकडों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

इस अवसर पर सभी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट ने पार्टी की रीति-निति, इतिहास के बारे में अवगत कराया एवं पार्टी कार्यकर्ता किस तरह से अनुशासन मे रहे उस पर प्रकाश डाला।

 

इस मौके पर सभी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक रात शिविर में ही गुजारी और अपने अपने विचार एक दूसरे को दिये और पार्टी के अनुशासन, रीति नीति एवं इतिहास के बारे में एक दूसरे को अवगत कराया।