March 29, 2024

अजय गौड ने सदैव पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाया : मदन पुजारा

Faridabad/Alive News : हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के नवनियुक्त चैयरमैन अजय गौड का आज उनके निवास पर भाजपा जिला सचिव मदन पुजारा, पूर्व जिला सचिव मुकेश शर्मा व सराय मण्डल अध्यक्ष विरेन्द्र यादव ने फूलो का बुके देकर उनको मुबारकबाद दी। इस अवसर पर मदन पुजारा ने कहा कि भाई अजय गौड को उनकी पार्टी के प्रति किये गये कार्यो एवं वफादारी का प्रतिफल आज मिला है। उन्होंने कहा कि अजय गौड ने पार्टी के जिलाध्यक्ष पद पर रहते हुए पार्टी को मजबूती दिलाई और पार्टी से कार्यकर्ताओं को जोडऩे का काम किया है।
उन्होने जिलाध्यक्ष पद पर रहते हुए सदैव पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाया और पार्टी को फरीदाबाद जिला में मजबूती प्रदान की आज उसी का प्रतिफल है कि उन्हें इतनी बड़ी उपलब्धि से सुशोभित किया गया है। इस अवसर पर पूर्व जिला सचिव मुकेश शर्मा एवं सराय मण्डल अध्यक्ष विरेन्द्र यादव ने कहा कि आज हम सभी को इस बात का गर्व है कि भाई अजय गौड को इतने बड़े पद से नवाजा गया है क्योकि अजय गौड जी ने सदैव कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर पार्टी को मजबूत बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष पद पर रहते हुए पार्टी के प्रति वफादारी एवं ईमानदारी के चलते ही आज वह इस पद से नवाजे गये है।
मदन पुजारा, मुकेश शर्मा व वीरेंदर यादव ने कहा कि भाजपा सदैव अपने कार्यकर्ताओ को मान सम्मान देने में कोई कमी नहीं छोड़ते है। पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने परिवार का सदस्य मानती है और उनको उनकी मेहनत का फल अवश्य ही देती है जैसा कि आज अजय गौड जी को मिला है। जिसके लिए हम प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गूर्जर, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला का आभार जताते है जिन्होंने अजय गौड जी को इस पद से सुशोभित किया है।