April 25, 2024

अजीबो-गरीब केस

सहारनपुर 1 अप्रैल : यहां डिलीवरी के दौरान महिला ने एक ऐसी बच्ची को जन्म दिया, जो देखने में जलपरी के जैसी दिखती थी। बच्ची को देख अस्पताल के डॉक्टर और स्टॉफ भी हैरान थे। नवजात का सिर और धड़ फीमेल बेबी की तरह था, जबकि नीचे का हिस्सा पूरी तरह से मछली की तरह। हालांकि, जन्‍म के 10 मिनट बाद ही नवजात ने दम तोड़ दिया। डॉक्‍टरों ने की मानें तो वर्ल्‍ड में इस तरह का यह चौथा केस है।
बच्‍ची को देख डॉक्‍टर भी थे हैरान
– शहर की लेबर कॉलोनी की रहने वाली एक महिला को प्रसव पीड़ा के चलते शुक्रवार को आईटीसी रोड स्थित सहीराम हास्पिटल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
– 29 अप्रैल की सुबह करीब सवा सात बजे महिला को प्रसव के लिए लेबर रूम में ले जाया गया।
– महिला ने बच्‍ची को जन्म दिया, लेकिन नवजात को देख डॉक्‍टर और पूरा स्टॉफ दंग रह गया।
– दोनों पैर पूरी तरह से जुड़े हुए और पैरों के पंजे मछली के पंख की तरह फैले हुए थे।
– परिजनों को जब इसकी जानकारी दी गई, तो उन्हें भी यकीन नहीं हुआ।
– महिला की यह दूसरी डिलीवरी थी, पहला बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ पैदा हुआ था।

child5_1462030481
क्या कहते हैंं डॉक्टर…
– डॉक्टरों की मानेंं तो वर्ल्‍ड में इस तरह का यह चौथा केस है, जिसमें बच्चे के दोनों पैर पूरी तरह से जुड़े हुए हैं और नीचे का हिस्सा मछली की तरह है।
– समुद्र में इस तरह का जंतु पाया जाता है, जिसे मरमेड कहा जाता है।
– अस्पताल के संचालक डॉ. नीरज आर्य और वंदना ने बताया, मेडिकल जगत में इस तरह के मामलों को एकोनकेनटान एबलोमल्डी के नाम से जाना जाता है।
– डॉ. नीरज ने बताया, जब उन्होंने इस संबंध में जानकारी की तो पता चला कि 7 मई 1988 को फ्लोरिडा बेस नामक शहर में इस तरह के बच्चे का जन्म हुआ था।
– बच्चे को टिफोनी यार्क के नाम से जाना गया, इस बच्चे की 24 फरवरी 2016 को मौत हो चुकी है।
– दूसरा इसी प्रकार का बच्चा 4 अगस्त 1999 को अमेरिका में जन्मा था, दो साल जीवित रहने के बाद यह बच्चा निमोनिया के कारण मर गया।
– तीसरा केस 24 अप्रैल 2004 को पैरू में देखने को मिला था, मीलारोज सिरोन के नाम से जाने गए इस बच्चे का हार्ट और फेफड़े ही स्वस्थ हैं, जबकि अन्य शारीरिक अंग कमजोर हैं।