April 19, 2024

अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर सुभाष बराला का फूंका पुतला

Faridabad/Alive News : आम आदमी पार्टी के सैकडों कार्यकर्ताओं ने आज हरियाणा सर्च कमेटी के सदस्य धर्मवीर भडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला का पुतला सैनिक कालोनी चौक पर फूंका। इस मौके पर भडाना ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने पिछले दिनो आम आदमी पार्टी को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया जो कि उन्हें शोभा नहीं देता इसीलिए हमारी मांग है कि सुभाष बराला अपने पद से इस्तीफा दे।

उन्होंने कहा कि सुभाष बराला ने जिस अभद्र भाषा का प्रयोग किया है उसका हम खुलकर विरोध करेंगे और जब तक सुभाष बराला पार्टी प्रमुख से माफी नहीं मांगेगे पूरे हरियाणा सहित देश में बराला के खिलाफ इस तरह के धरने प्रदर्शन जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि राजनेता को अपनी हद में रहना चाहिए और ऐसे नेताओं को पद पर रहने का कोई हक नहीं जो कि किसी की इज्जत नहीं करना जानता हों। उन्होनें कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री, सांसद व विधायक अब बौखला गये है क्योकि आप का जनाधार दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है इसीलिए वह इस तरह की अभद्र भाषा पर उतर आये है।

इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील ग्रोवर व राजू ददीन ने कहा कि भाजपा सरकार के आदेश पर निगम प्रशासन द्वारा जमाई कालोनी में जो तोडफोड की गयी है एवं लोगों को उजाडा गया है वह एक निदंनीय कार्य है। इस मौके पर अशोक त्यागी, संजय नागर,श्याम वीर भडाना, विनोद भडाना, विजय भडाना, करतार भडाना, मोहसीन खान, जब्बार खान, कमाल खान सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।