April 20, 2024

उपायुक्त ने उपमंडल कार्यालय का किया उद्घाटन

Nuh /Alive News : पुन्हाना क्षेत्र के लोगों की वर्षो पुरानी पुन्हाना को उपमंडल बनाने की मांग आज पूरी हो गई। फिरोजपुर-झिरका के एसडीएम अनीश यादव ने आज पुन्हाना उपमंडल का कार्यभार संभाल लिया है। उपायुक्त मनीराम शर्मा ने अनाज मंडी किसान विश्राम ग्रह पुन्हाना में उपमंडल कार्यालय का रिबन काटकर उदघाटन किया तथा नवनियुक्त एसडीएम को पुन्हाना का कार्यभार ग्रहण करवाया। इस अवसर पर उनके साथ पुन्हाना के विधायक रहीशा खान सहित भाजपा के नेता व गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इस अवसर पर उपायुक्त मनीराम शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पुन्हाना को उपमंडल बनाकर यहां के लोगों को नए साल का तोहफा दिया है। पुन्हाना उपमंडल बनने से ना केबल यहां विकास कार्यो में तेजी आएगी बल्की लोगों के समय व धन की भी बचत होगी। उन्होंने कहा कि सरकार मेवात के विकास के लिए पूरी तरह प्रयासरत है। अब लोगों को फिरोजपुर-झिरका नही जाना पड़ेगा बल्की उनके सभी कार्य अब पुन्हाना उपमंडल में होगें। उन्होनें कहा कि लोगों को छोटे-छोटे कार्यो के लिए फिरोजपुर-झिरका जाना पड़ता था। अब उनके सभी कार्य यही पर होगें। इससे यहां की जनता को लाभ होगा और सरकार की जो भी योजनाएं है। उनका लाभ भी सीधा लोगों तक पुहचेगा।
उपायुक्त ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि वे खुले में शौच के कलंक को जड़ से खत्म करने में प्रशासन का सहयोग दे। मेवात क्षेत्र पूरी तरह खुले में शौचमुक्त हो। इसलिए आप सभी अपने घरों में शौचालय बनवाए और अन्य लोगों को भी खुले में शौच के प्रति जागरुक करें। सरकार ने 31 मार्च 2017 तक का मेवात को पूरी तरह खुले में शौचमुक्त का समय दिया है। इसमें आप बडचढ़ कर सहयोग दे। उन्होंने कहा कि पुन्हाना के विकास को ध्यान में रखते हुए खुले में शौच पर भी ध्यान देना होगा। नवनियुक्त एसडीएम अनीश यादव ने कहा कि मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है। मेरे को पुन्हाना उपमंडल की जि मेवारी मिली है जिसे में पूरी ईमानदारी के साथ निभाउगा। अब यहां लोगो को मूलभूत सुविधाए मिलेगी तथा उनके लाईसैंस,रिहासी प्रमाण-पत्र, व जाति प्रमाण पत्र तथा जरुरी कार्य पुन्हाना में होगें। उन्होंने कहा कि सरकार की अनेकों स्कीमोंं है। आप उनका फायदा उठाकर पुन्हाना क्षेत्र के विकास में सहयोग दे ताकि यहां और अच्छे कार्य हो सकें।
इस अवसर पर पुन्हाना के विधायक रहीशा खान ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने मेवात के पहले आगमन पर पुन्हाना को उपमंडल बनाने की घोषणा की थी जो कि आज क्षेत्र के लोगों की यह मांग पूरी हो गई है। उन्होंने पुन्हाना को उपमंडल बनाकर लोगों को होने वाली समस्याओ से निजात दिलाई है। उन्होंने कहा कि सरकार मेवात के विकास को लेकर काफी गंभीर है। उन्होंने कहा कि पुन्हाना के विकास के लिए सरकार ने 400 करोड़ रुपए की अनेकों घोषनाएं की। जिन पर कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक ने कहा कि पुन्हाना क्षेत्र में रेनीवल परियोजना के तहत सभी नालों में पानी पुचाया जा रहा है। इस अवसर पर इकबाल जेलदार, समशुदीन चैयरमैन, व्यापार मंडल के प्रधान संजीव, तहसीलदार हरीश कुमार, मंगतराम, हुक्कमचुंद, लाला रमेशचंद सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।