April 24, 2024

एक ऐसा देश, जहां आर्मी ने लड़कियों को किया जानवरों से सेक्स करने पर मजबूर

बांगुई 2 अप्रैल :

अफ्रीकी देश सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक में तैनात फ्रेंच और लोकल सैनिकों पर करीब 100 लड़कियों के सेक्शुअल एब्यूज का आरोप लगा है। इनमें से तीन विक्टिम्स का दावा है कि एक मिलिट्री कमांडर ने उन्हें जानवरों के साथ सेक्स करने के लिए भी मजबूर किया। टॉर्चर के सभी मामले 2014 के हैं, जो अब सामने आए हैं। यूनाइटेड नेशन ने अर्जेंट इन्वेस्टिगेशन के आदेश दिए हैं। जानवरों से रेप कराने के बाद दिए पैसे…
– यूएन पीककीपिंग मिशन MINUSCA (यूनाइटेड नेशन्स मल्टीडाइमेंशनल इंटीग्रेटेड स्टैबलाइजेशन मिशन इन सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक) के डेलिगेशन ने बीते शनिवार को कई विक्टिम्स से बातचीत की।
– विक्टिम्स ने यूएन शांति सेना और लोकल फोर्सेज के खिलाफ ये आरोप लगाए हैं। इनमें फ्रांस के सैनिक भी शामिल हैं।
– इस इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया था, लेकिन लोकल सोर्सेज ने ‘एड्स फ्री वर्ल्ड कैंपेन ग्रुप’ को इसकी जानकारी दे दी।
– ग्रुप के स्पोक्सपर्सन ने बताया कि फ्रेंच आर्मी के एक कमांडर ने मिलिट्री कैम्प में चार लड़कियों को कपड़े उतारने पर मजबूर किया।
– उन्हें जबदस्ती कुत्ते के साथ सेक्स करने को कहा गया। ये बात किसी को न बताने की धमकी देकर उन्हें 575 रुपए (5,000 सेंट्रल अफ्रीकन फ्रैंक्स) दिए गए।
– एक विक्टिम के मुताबिक, इस घिनौनी घटना के बाद उन्हें अपनी कम्युनिटी में काफी बेइज्जत भी किया गया। उन्हें ‘फ्रेंच आर्मी का कुत्ता’ कहा गया।
– इनमें से एक विक्टिम की बीमारी से मौत भी हो चुकी है।
– रिपोर्ट के मुताबिक, विक्टिम्स में 12 से 16 साल तक की लड़कियां शामिल हैं।
– यूएन सेक्रेटरी जनरल बान की मून ने इस खुलासे को शॉकिंग बताया है। उन्होंने कहा, “हमने लोगों की रक्षा के लिए सैनिक भेजे थे, न कि उनका शोषण करने के लिए।”

इस साल सैनिक हटा लेगा फ्रांस
फ्रांस इस साल के आखिर तक सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक से अपनी सेना हटा लेगा। फ्रेंच डिफेंस मिनिस्टर जीने वेस ले रिएन ने बीते बुधवार इसकी घोषणा की है।
क्रिश्चियन और मुस्लिम्स के बीच हिंसा भड़कने के बाद फ्रांस ने दिसंबर 2013 में यहां मिशन शुरू किया था।

2
इससे पहले भी सामने आ चुके हैं मामले
– पिछले साल आई एक रिपोर्ट में भी फ्रेंच सैनिकों पर खाने के बदले बच्चों का शोषण करने का आरोप लगा था।
– पिछले महीने बुरुंडी के एक सैनिक पर 14 साल की लड़की के रेप का आऱोप लगा था।
– फरवरी में मोरक्को के एक सैनिक पर भी महिला के सेक्शुअल एब्यूज का आरोप लगा था।

क्या हो रहा है यहां
सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक में 2012 से सिविल वॉर छिड़ी हुई है।
ये लड़ाई सेलेका विद्रोहियों और सेना के बीच है।
यहां की ज्यादातर आबादी ईसाई है। सूडान और चाड से लगी सीमा के पास उत्तर में मुस्लिम समुदाय के लोग भी रहते हैं।
मार्च 2013 में मुस्लिम समुदाय ने तत्कालीन प्रेसिडेंट फ्रैंकोइस बोजिज का तख्तापलट करने के लिए बलाका ग्रुप बनाया। धीरे धीरे इस समूह ने छोटे-छोटे कस्बों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। इस समूह ने ईसाईयों के इलाके में लूटपाट, बलात्कार और हत्याएं जैसी वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया।
तख्तापलट तो हो गया, लेकिन इसके साथ वह भी शुरू हुआ जो किसी भी देश के लिए बदनामी के दाग से कम नहीं होता। ईसाई समुदाय ने भी खुद को बलाका विरोधी ग्रुप कहना शुरू कर दिया।