April 26, 2024

खजानी में फ्रेशर पार्टी व क्रिसमस पार्टी में छात्राओं ने मचाया धमाल

फरीदाबाद : एनआईटी स्थित खजानी वूमेन्स वोकेशनल इस्ट्ीटयूट में फ्रेशर पार्टी व क्रिसमस पार्टी आयोजित की गई जिसमें इस्ट्ीटयूट की छात्राओं ने देशी व पाश्चात्य संगीत पर खूब रंग जमाया। इस कार्यक्रम का आयोजन खाजानी एनआईटी व खजानी ओल्ड की शाखा ने मिलकर किया। इस मौके पर फैंशन शो का आयोजन किया गया।

जिसमें खजानी एनआईटी से 15 और खजानी ओल्ड से 10 छात्राओं ने भाग लिया। इसमें दो स्र्पधाएं रखी गई थी, जिसमें पहला राऊंड साड़ी और दूसरा राऊंड गाऊन का रखा गया था। इस प्रतियोगतिा में खजानी एनआईटी से पंकज को जबकि खजानी ओल्ड से तनु मिस फैशर चुनी गई। दोनो विजेताओं को संस्थान के डायरेक्टर संजय चौधरी द्वारा क्राऊन और कैटर पहनाया गया।

कार्यक्रम का थीम रेड क्रिसमस रखा गया था जिसमें संस्थान की सभी छात्राओं ने सेंटा क्लाज की लाल टोपी पहन रखी थी। इस मौके पर संस्थान के डायरेक्टर संजय चौधरी ने छात्राओं और अध्यापिकाओं को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्यौहार सभी के जीवन में खुशिंया भर दे और सभी भाईचारे के साथ मिलकर रहें। उन्होनें कहा कि सेंटा क्लाज हमें जीवन जीना सीखाता है और यह संदेश देता है कि कभी किसी का बुरा ना करो और हमेशा मुस्कुराते रहो और दूसरो के चेहरे पर भी मुस्कान बिखेरते रहो।