April 23, 2024

गढ़वाल सभा द्वारा 26/11 हमले की 8वीं बरसी पर विशाल कैंडल मार्च निकाला गया

Faridabad/Alive News : 26/11 हमले की 8वीं बरसी पर आज गढ़वाल सभा एवं ऑल इण्डिया एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के संयुक्त तत्ववधान में द्वारा विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। इस मौके पर देव सिंह गुुंसाई ने कहा कि आज का दिन देश कभी नहीं भूल पायेगा क्योकि इस दिन उन बेकसूर लोगों को आंतकवादियो ने अपना निशाना बनाया जिनका कोई कसूर नहीं था। उन्होंने कहाकि आज हम सभी मिलकर उस हमले में मारे गये लोगों को श्रृद्धाजंलि देने के लिए गढ़वाल सभा ने इस कैंडल मार्च का आयोजन किया है ताकि जनता में यह संदेश जाये कि आंतकवादियों ने जो किया है उसे माफ नहीं किया जायेगा।

देव सिंह गुसाई ने कहा कि आंतकवादी जैसा कुरूप राक्षस तभी समाप्त होगा जब हम सभी को एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने जो कदम आंतकवादियो के खिलाफ उठाये है वह वाकई में प्रशंसनीय है और हम सभी को उनका साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की जनता को जागरूक होना होगा और आंतकवादी जैसे कुरूप राक्षस का डटकर मुकाबला करना होगा।

इस अवसर पर महासचिव सुरेन्द्र रावत, कोषाध्यक्ष योगेश बुढाकोटि ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए काफी दुखदायक है क्योकि आज उन लोगो ने अपनी जान गंवाई जिन्होंने तो अभी अपनी जिंदगी का सफर शुरू ही किया था उन्होंने बताया कि इसी हमले में गढ़वाल सभा के प्रधान देव सिंह गुसाई के सुपुत्र ने भी अपनी जान गंवाई थी आज फरीदाबाद उनको अपनी सच्ची श्रृद्धाजंलि देता है और हमारी देश व प्रदेशवासियो से अपील है कि आंतकवाद, भ्रष्टाचार को समाप्त करने में आप सभी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे तभी यह कुरूप राक्षस समाप्त हो पायेगा।

यह कैंडल मार्च एनएच-2 शिवालय मंदिर के पास स्थित गढवाल सभा के कार्यालय से आरंभ होते हुए पूरी मार्किट में होकर बी.एन.स्कूल एनएच 2 में ही समाप्त हुआ। इस कैंडल मार्च में गढ़वाल सभा के वरिष्ठ उपप्रधान एम.एस.ओसवाल, उपप्रधन राजेन्द्र नेगी, महासचिव सुरेन्द्र रावत, सचिव विनोद नोटियाल, शिक्षा सचिव महेन्द्र सिंह बिष्ठ, कोषाध्यक्ष योगेश बुढाकोटि, उप कोषाध्यक्ष राजेन्द्र रावत, सांस्कृतिक सचिव प्रदीप नेगी, संयुक्त सचिव दिगविजय रनावत, कॉम सचिव सुनीता नेगी, ईशांत कथूरिया, मनोज नासवा, राजेश भाटिया, मनोज खत्री, सहित ऑल इण्डिया एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट एवं सभा के सदस्य व क्षेत्रवासी उपस्थित थे।