April 25, 2024

गवर्नमेंट स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अब ई-बुक, आडियो-वीडियो मोबाइल एप भी होगा लांच

Faridabad/Alive News 27  अप्रैल  : राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) गवर्नमेंट स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अब ई-बुक तैयार करेगा। इसकी तैयारियों शुरू हो गई हैं। एनसीईआरटी की तर्ज पर पुस्तकें डिजिटल होंगी। इतना ही नहीं आडियो-वीडियो के साथ मोबाइल एप भी लांच किया जाएगा। इससे पुस्तकें न मिलने की शिकायत भी काफी हद तक कम हो जाएगी।

स्पेशल बच्चों को भी होगा फायदा

इस तरह के आडियो-वीडियो आदि में पुस्तक उपलब्ध होने से स्पेशल बच्चों को भी फायदा होगा। उन्हें आसानी से टॉपिक समझ में आ जाएगा। मोबाइल एप से स्मार्ट फोन के जरिए पुस्तकें देख सकेंगे। इसमें वीडियो क्लीपिंग भी होगी। इस आेर एनसीईआरटी की तर्ज पर एससीईआरटी ने कवायद शुरू कर दी है। पीडीएफ में सभी पुस्तकें उपलब्ध होने से छात्रों को अासानी हो जाएगी। पहली से बारहवीं तक की पुस्तकें इस फार्मेट में होंगी।

हाल ही में हुई ट्रेनिंग

एससीईआरटी के इस प्रोजेक्ट से जुड़े इंचार्ज की एनसीईआरटी में ट्रेनिंग हो चुकी है। आईटी, पाठ्य पुस्तक सेल आदि को शामिल किया गया है। जो इस अभियान को मूर्तरूप देंगे। नवंबर-2015 में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा एजूकेशनल एप ई-पाठशाला नाम से शुरू किया गया था। जो काफी सफल रहा है।

हिंदी व अंग्रेजी में भी पुस्तकें

अब गवर्नमेंट स्कूलों में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में पुस्तकें उपलब्ध होंगी। इस तरह का प्रयास अंग्रेजी के प्रति लगाव बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। एससीईआरटी ने पहली से पांचवीं तक की पुस्तकें तैयार की हैं। इसमें हिंदी व अंग्रेजी को छोड़कर अन्य किताबें भी इंग्लिश में होंगी।

एनसीईआरटी से ट्रेनिंग भी मिल चुकी है

– पाठ्य पुस्तकें डिजिटल होंगी। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस संबंध में एनसीईआरटी से ट्रेनिंग भी मिल चुकी है। मोबाइल एप की भी तैयारी है। इसे एनसीईआरटी आदि से लिंक कर दिया जाएगा।

आजकल के बच्चे टेक्नाेलॉजी फ्रेंडली

– बदलते जमाने के साथ कदमताल करने की जरूरत है। मोबाइल पर पाठ्य पुस्तक उपलब्ध होने से समय पर पुस्तक न मिलने की शिकायत खत्म हो जाएगी। आजकल के बच्चे टेक्नाेलॉजी फ्रेंडली हैं। वेबसाइट आदि पर भी इसके उपलब्ध होने से छात्रों के साथ अभिभावकों व शिक्षकों की परेशानी भी कम हो जाएगी।