April 20, 2024

गुजरात निकाय चुनाव में वोटों की गिनती जारी, BJP आगे

अहमदाबाद : गुजरात में स्थानीय निकायों के हुए चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। बिहार में भाजपा की करारी हार के बाद सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा को अपने गढ़ गुजरात में हुए स्थानीय चुनावों से काफी उम्मीद है। छह नगर निगमों के लिए मतदान 26 नवंबर को हुआ था जबकि 31 जिला पंचायतों, 230 तालुका पंचायतों और 56 नगर पालिकाओं के लिए मतदान 29 नवंबर को हुआ था। छह नगर निगमों में मात्र 45 प्रतिशत मतदान हुआ था लेकिन अन्य स्थानों पर यह 60 फीसदी से अधिक था।

शुरुआती रूझानों में भाजपा 6 में से 4 महानगरपालिकाओं में आगे चल रही है। अहमदाबाद में भाजपा आगे। सूरत और भावनगर में कांग्रेस आगे। इस चुनाव को भाजपा और मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के लिए एक चुनौती के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि यह पटेल आरक्षण आंदोलन के बाद हो रहा है। नरेंद्र मोदी की जगह आनंदीबेन पटेल के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला बड़ा चुनाव है। भाजपा के खिलाफ पटेल समुदाय की नाराजगी का इस्तेमाल करते हुए कांग्रेस राज्य में निकायों में वापसी की उम्मीद कर रही है।

भाजपा के खिलाफ पटेल समुदाय की नाराजगी का इस्तेमाल करते हुए कांग्रेस राज्य में निकायों में वापसी की उम्मीद कर रही है। पटेल समुदाय को ओबीसी कोटे में शामिल करने की मांग कर रहे पटेल नेताओं ने चुनाव से पहले समुदाय के सदस्यों से भाजपा के खिलाफ और कांग्रेस को वोट करने की अपील की थी। वर्तमान समय में सभी छह नगर निगमों, अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर और भावनगर में भाजपा का नियंत्रण है। ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों में अन्य स्थानीय निकायों में अधिकतर पर भी भाजपा का नियंत्रण है।