April 25, 2024

गुरूद्वारा सिंह सभा ने निकाली विशाल प्रभात फेरी

Faridabad/Alive News: गुरूद्वारा सिंह सभा रजि सुखमनी भवन सैक्टर-16 द्वारा 350 सालाना गुरू गोबिन्द सिंह के प्रकाशोत्सव पर विशाल प्रभात फेरी निकाली गयी। जिसे हजारो की तादात में श्रृद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर गुरूद्वारा के प्रधान चरन जीत सिंह जौहर, सचिव अवतार सिंह पसरीचा के नेतृत्व में सैकड़ो श्रृद्धालुओं ने प्रभात फेरी में हिस्सा लिया।

इस अवसर पर चेयरमैन अजय गौड, युवा भाजपा नेता अमन गोयल ने भी प्रभात फेरी में हिस्सा लिया। प्रभात फेरी गुरूद्वारा प्रांगण से आरंभ हुई और विभिन्न क्षेत्रों वापिस गुरूद्वारा प्रांगण में पहुंची जहां पर अरदास के उपरांत जलपान किया गया। इस अवसर पर पंजाबी सभा के शहरी अध्यक्ष टोनी पहलवान एवं शहरी महासचिव स.कुलदीप सिंह साहनी ने अरदास करते हुए कहाकि गुरू गोविंद सिंह ने हमें मनुखता का पाठ पढ़ाया है और हमें जो वह मोह भरम से मुक्त कराया है।

उन्होंने कहा कि गोविंद सिंह का दया और धर्म ही उनका प्रमुख लक्ष्य है। इस अवसर पर प्रधान कैन्टन चरन ङ्क्षसह जौळर, उपप्रधान देवेन्द्र ङ्क्षसह मोगा, सचिव सरदार अवतार सिंह पसरिचा, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र ङ्क्षसह अरोडा, सहित सदस्य सुरेन्द्र सिंह अरोडा, सुरेन्द्र सिंह सांगा, सतनाम सिंह बग्गा, हंसराज कत्याल, ईश दुरेजा, विष्णू सूद, मूलराज नन्द्राजोग, जीवन छाबडा, कमल जख्मी, चुन्नी लाल चोपडा सहित अन्य संगत उपस्थित थी।