April 26, 2024

गोमूत्र से नहाते हैं इस ट्राइब्स के लोग, सच्चाई है हैरान करने वाली, जानें कैसे?

18 मई : दुनियाभर में कई ऐसी ट्राइब्स मौजूद हैं, जिनके बारे में जानकर हैरत होती है। ऐसी ही एक ट्राइब्स साउथ सूडान में रहती है, जिसका नाम मुंदारी है। इनकी लाइफ का महत्वपूर्ण हिस्सा गाय और बैल हैं। हाल ही में फोटोग्राफर तारिक जैदी ने इस जनजाति से जुड़े लोगों की फोटोज कैद की और उनकी डेली लाइफ को दिखाया। क्यों नहाते हैं गोमूत्र से…
आपको जानकर ताज्जुब होगा, लेकिन बता दें कि इस ट्राइब्स से जुड़े लोग गोमूत्र से नहाते हैं। इनका मानना है कि ऐसा करने से इन्हें स्किन इंफेक्शन नहीं होता है। दरअसल, जिस क्षेत्र में ये लोग रहते हैं, वहां कड़ी धूप और अन्य कारणों से इस तरह के इंफेक्शन का खतरा बना रहता है। इतना ही नहीं, गर्मी से बचने और मच्छर भगाने के लिए भी इस ट्राइब के लोग अजीबोगरीब तरीका अपनाते हैं। इसके तहत ये लोग कंडे की राख को टेलकम पाउडर की तरह अपनी बॉडी पर लगाते हैं।

sudan013_1463474719

क्या कहा फोटोग्राफर ने
लंदन बेस्ड फोटोग्राफर तारिक पिछले 10 सालों में अफ्रीका के 30 देशों की ट्राइब्स लाइफ को अपने कैमरे में कैद कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि गाय और बैल मुंदारी ट्राइब्स के लोगों की लाइफ का सबसे अहम हिस्सा होते हैं। इनकी सुरक्षा के लिए ये लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं। बाकायदा, रायफल लेकर ये लोग बड़ी सींग वाली इन गायों की रक्षा करते हैं, ताकि कोई इन्हें नुकसान न पहुंचा सके।