April 26, 2024

घायल सफाई कर्मचारियों को सरकार मुआवजा दे: अशोक तंवर

Faridabad/Alive News 30 April : पिछले दिनों बुढैना गांव के समीप सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के घायल सफाई कर्मियों के बीच आज प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस डा. अशोक तंवर पहुंचे और उनसे उनका हालचाल पूछा। इस मौके पर वीर एकलव्य दल के प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र चंदेलिया ने अशोक तंवर को अवगत कराया कि पुलिस द्वारा इन सभी सफाई कर्मियों जिनमें महिलाएं, बच्चे आदि थे सभी पर पुलिस ने बर्बरता का रवैया अपनाया।

इस मौके पर अशोक तंवर ने कहा कि 1 अप्रैल को करनाल में डा. भीमराव अम्बेडकर जयंती के समापन अवसर पर भी इस मुददे को उठाया जायेगा और आपको न्याय दिलाया जायेगा इसका हम वादा करते है। इस मौके पर डा. अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा सरकार का यह रवैया पूरी तरह से गलत है और पुलिस प्रशासन को भी चाहिए कि वह इस तरह के आदेश का पालन करने से पहले सोच समझ कर काम करे। उन्होंने कहा इस लाठीचार्ज में सभी घायलों को सरकार को अधिक से अधिक मुआवजा देना चाहिए साथ ही इन कर्मियों की मांगों को भी मानना चाहिए ताकि इनका बहाया हुआ खून की कीमत इन्हे मिल सके। इस मौके पर यशपाल नागर, विकास चौधरी, प. राजेन्द्र शर्मा, बलजीत कौशिक, सुमित गौड सहित अन्य कांग्रेेसी उपस्थित थे।