April 19, 2024

चैती छठ के लिए संवारे जाने लगे घाट

Faridabad / Alive News : औद्योगिक नगरी में चैती छठ की तैयारियों को मूर्तरूप दिया जा रहा है। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मंदिरों में बने घाट की सफाई की। करीब 20 हजार व्रती पूजा करेंगी।

सेक्टर-22 प्राचीन शिव मंदिर के अधिष्ठाता आचार्य सर्वेशानंद जी महाराज ने कहा कि व्रत को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। इस व्रत को सीमित संख्या में ही श्रद्धालु करते हैं। चैत में गर्मी भी प्रचंड होती है। ऐसे में चार दिनों तक विधि विधान से रहना भी एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। मंदिर पर श्रद्धालुओं के हर संभव व्यवस्था की गई है। घाट की सफाई कर दी गई है।

यहां पर आठ साल से चैती छठ का आयोजन किया जा रहा है। घाट की सफाई के दौरान अखिल भारतीय पूर्वांचल विकास संघ के महासचिव सी के राय, सी एम त्रिपाठी, सुभाष यादव, शंभू दूबे, एम एम ओझा, अमित यादव, उदयचंद्र यादव, राजेश आदि उपस्थित थे।