April 19, 2024

जानिए आखिर क्यों सीधी खड़ी चीजों पर ही सुसु करते है कुत्ते?

हमनें अक्सर कुत्तों को पेड़ के तने या गाड़ियों के टायर पर सुसु करते हुए देखा होगा। हमारे लिए ये काफी नॉर्मल बात है लेकिन क्या आपने इसका कारण कभी जानने की कोशिश की? नहीं ना, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं इसके पीछे की वजह। टायर या पेड़ ही क्यों?


आपने हमेशा देखा होगा कि चाहे कुत्तों को कितनी ही बड़ी स्पेस क्यों ना दे दी जाए, वो सुसु टायर या पेड़ों पर या कभी-कभी दीवारों या पिलर्स पर ही करते हैं। इसके पीछे एक लॉजिकल कारण है। दरअसल, कुत्ते ऐसी किसी चीज पर सुसु करते हैं जो सीधे आसमान की तरफ होते हैं या कोई ऐसी चीज जो बिल्कुल सीधी खड़ी हो।

कुत्ते अपने नाक की उंचाई पर सुसु करते हैं। ताकि वो दूसरे कुत्तों के लिए अपनी गंध छोड़ पाएं। इससे वो दूसरे कुत्तों को अपना इलाका बता पाते हैं। तो अब आप भी समझ गए ना कि टांग उठाकर टायर या पेड़ पर ही क्यों सुसु करते हैं कुत्ते?