March 29, 2024

जिला में स्थापित किए बाढ़ नियंत्रण-कक्ष

Palwal/Alive News : जिला प्रशासन द्वारा पलवल, होडल व हथीन में बाढ़ नियंत्रण क क्ष स्थापित कर दिए गए हैं। उक्त जानकारी देते हुए उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि बाढ़ संबंधी राहत व किसी प्रकार के प्रबन्ध बारे बाढ़ नियंत्रण कक्षों के दूरभाष पर सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पलवल मेंं उपायुक्त कैम्प कार्यालय,पलवल,दूरभाष नम्बर-01275-248911 तथा उपमण्डल अधिकारी(ना.)पलवल, दूरभाष नम्बर-01275-298160 स्थापित किए गए हैं।

होडल में उपमण्डल अधिकारी(ना.)होडल, दूरभाष नम्बर-01275-235836 तथा हथीन में उपमण्डल अधिकारी(ना.) हथीन, दूरभाष नम्बर-01275-261480 स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त सिंचाई विभाग, पलवल दूरभाष नम्बर 01275-252179 तथा जनस्वास्थ्य विभाग, पलवल दूरभाष नम्बर- 01275-246388 स्थापित किए गए हैं।