April 24, 2024

दीपावली पर पटाखो का करे कम प्रयोग: चिलाना

Faridabad : इण्डियन नेशनल लोकदल के पूर्व शहरी अध्यक्ष आर.के. चिलाना ने प्रदेश व जिले वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए आव्हान किया कि इस दीपावली पर एकता व भाईचारे का संदेश दे।

उन्होंने खासकर बच्चो से अपील की है कि वह पटाखों को ना जलाये क्योकि पटाखे जलाने से जहां प्रदूषण होता है वही इससे हमारा पर्यावरण को भी नुकसान होता है इसीलिए पटाखा विहीन दीपावली मनाये।

श्री चिलाना ने कहाकि दीपावली पर्व एक संदेश देता है और वह संदेश यही है कि हमें भगवान श्री राम के पदचिन्हों पर चलते हुए आदर सत्कार करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि माता पिता का आदर करना प्रत्येक बच्चे का पहला कर्तव्य बनता है श्री चिलाना ने कहा कि अगर किसी के रिश्तेदार व दोस्त के साथ गिले शिकवे है तो उसके घर जाकर उसे मिठाई खिलाकर दूर करे।