April 27, 2024

दुल्हन को बैसाखी से चलता देख दूल्हे ने उठाया गोद में, लोगों ने कहा वाओ

इंदौर : वरमाला के बाद अपनी दुल्हन को बैसाखी से चलता देख दिव्यांग दूल्हे से रहा नहीं गया और वो उसे गोद में उठाकर अन्य रस्में निभानें के लिए चल दिया। खास बात ये है दूल्हा खुद भी पोलियोग्रस्त है। अपने जीवन साथी का ऐसा प्रेम देख दुल्हन खिलखिला उठी और लोग ताली बजाते हुए बोल उठे वाओ। ये नजारा रीजनल पार्क में हुए विवाह में दिखाई दिया।

पढ़ें, लव नहीं अरेंज मैरिज में झलका प्रेम…

2

– गंगा दशमी पर्व पर एक सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित विवाह समारोह में 60 जोड़े विवाह बंधन में बंधे।
– इसमें तीन विकलांग जोड़ों ने भी फेरे लिए। इसमें रायसिंह और श्यामा की जोड़ी चर्चा का विषय रही।
– सभी 60 जोड़ों का वरमाला समारोह एक साथ आयोजित किया गया। इसके पहले दूल्हा और दुल्हन को बग्घियों पर बैठाकर चल समारोह निकाला गया।
– वरमाला समारोह के बाद जब दूल्हा-दुल्हन अगली रस्म के लिए जा रहे थे तभी अचानक सब की निगाहें रायसिंह और श्यामा पर जा टिकीं।
– श्यामा और रायसिंह दोनों दिव्यांग हैं, श्यामा अपने साथ बैसाखी लेकर आई थी और उसी के सहारे चल रही थी।

1

– जबकि रायसिंह को भी चलने में परेशानी होती है, लेकिन श्यामा को बैसाखी के सहारे देख उससे रहा नहीं गया।
– जैसे ही श्यामा थोड़ा आगे बढ़ी रायसिंह ने उसे रोका और सबके सामने गोद में उठा लिया और चल दिया।
– उसे एेसा करता देख श्यामा पहले तो घबरा गई, फिर शरमाते हुए उससे नीचे उतारने का कहते हुए खिलखिला उठी।
– श्यामा के अनुरोध के बाद भी रायसिंह उसे गोद में लेकर आगे बढ़ गया। उसे ऐसा करता देख समारोह में शामिल एक और दूल्हे ने अपनी दुल्हन को उठा लिया।
– उन्हें ऐसा करते देख आयोजक और शादी में शामिल लोग खुशी से ताली बजाने लगे।