April 19, 2024

देवेन्द्र चौधरी ने कहा कि प. दीनदयाल उपाध्याय भाजपा के जन्मदाता थे

Faridabad/Alive News :  भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सदैव पार्टी को बुलंदियों पर पहुंचाया है यह उदगार भाजपा जिला महामंत्री देवेन्द्र चौधरी ने तिगांव मंण्डल के गांव नचौली में प. दीनदयाल उपायाय के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से तिगांव निगरानी कमेटी भाजपा के चेयरमैन सुधीर नागर, मण्डल अध्यक्ष मनोज वशिष्ठ, पूर्व जिला महिला अध्यक्ष किरण सौरोत मुख्य रूप से उपस्थित थे। देवेन्द्र चौधरी ने कहा कि प. दीनदयाल उपाध्याय भाजपा के जन्मदाता थे और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के गठन के समय ही इस बात का प्रण किया था कि पार्टी सदैव जनता के सुख-दुख में भागीदार बनेगी और ऐसी योजनाओं को क्रियान्वित करेगी जिससे जनता को लाभ हो और उन्ही के दिशा निर्देश पर आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी देश को उन्नतियों के शिखर पर ले जा रहे है ओर जनता के सुख-दुख का पूरा ध्यान रखते हुए इतनी जनहित की योजनाओं को क्रियान्वित किया है कि जनता काफी खुश है।

इस अवसर पर चेयरमैन सुधीर नागर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सदैव जनता को सर्वोपरि माना है और जनता को ही साथ लेकर चलने का काम किया है आज देश व प्रदेश में विकास की किसी प्रकार की कमी नही है और जनता को केवल और केवल विकास चाहिए। उन्होंने कहा कि आज गांव हो या शहर दोनों में विकास एक समान हो रहा है साथ ही सभी को एक समान सम्मान भी दिया जा रहा है। नागर ने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गूर्जर जी के नेतृत्व मेें आगे की और दौड़ रहा है। यहां के गांव आज वीआईपी बन गये है जिसका श्रेय केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गूर्जर को जाता है जिन्होनें विकास के लिए धन की कमी आडे नहीं आने की बात जो चुनावों से पूर्व कहीं थी वह आज भी कायम है और आज विकास कार्यो के लिए धन की कोई कमी नहीं है। आज गांव वासी काफी खुश है और भाजपा पर अपना पूर्ण विश्वास जमाये बैठे है। इस अवसर पर रविन्द्र त्यागी, अमरदीर बण्टू, केशव सरपंच, पप्पू सरपंच, दयाराम, बिजेन्द्र शर्मा, अर्पण गूर्जर, ज्ञानेन्दर नागर सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे।