March 29, 2024

धार्मिक व सामाजिक संगठनों को दिखाया आईना, प्रशासन ने किया रावण दहन

Faridabad /Alive News  : भारत एक विविधता भरा देश है, जहां सबसे अधिक त्यौहार मनाएं जाते है। यह विचार मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एनआईटी के दशहरा मैदान में प्रशासन की तरफ से आयोजित रावण दहन कार्यक्रम के शुभारम्भ पर बतौर मुख्यातिथि बोलते हुए कहे।
उन्होंने कहा कि पिछले सालों की घटनाओं से फरीदाबाद के एनआईटी दशहरे के बारे में सुनकर मन को बड़ा कष्ट हुआ कि इस सौहार्दपूर्ण त्यौहार का विघटन हो रहा है। इसी वजह से उन्होंने इस बार यहां आने का निर्णय लिया, जिससे इस बुराई पर अच्छाई के त्यौहार का राजनीतिकरण न हो सके।
उन्होंने यह भी घोषणा कि की आगे से दशहरे के पर्व को सामाजिक धार्मिक संगठन मनाएगा। जिसके संरक्षक फरीदाबाद के डिप्टी कमीशनर होंगे। मुख्यमंत्री ने दशहरे मैदान के सौंदर्यकरण और विकास के लिए डेढ़ करोड़ की धनराशि की घोषणा की। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के विकास में हरियाणा सरकार की ओर से कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
इस अवसर पर सामाजिक धार्मिक संगठन व प्रशासन की ओर से राधा नरूला, जोगिन्द्र चावला, पीर जगन्नाथ, जिला उपायुक्त समीरपाल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, विधायक सीमा त्रिखा, विधायक नगेन्द्र भड़ाना, टेकचंद शर्मा और मेयर सुमन बाला को स्मृति चिन्ह भेटकर स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में विधायक सीमा त्रिखा ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजीव जेटली, जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, चेयरमैन अजय गौड, पार्षद धनेश अदलखा, पूर्व विधायक चन्द्र भाटिया, वासुदेव सलुजा सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।