April 20, 2024

नवगठित पंजाबी सभा का पहला औपचारिक कार्यक्रम पुष्पाजंलि पार्क में आयोजित

Faridabad/Alive News : सैक्टर 19 में नवगठित पंजाबी सभा का पहला औपचारिक कार्यक्रम पुष्पाजंलि पार्क में आयोजित किया गया। इसमें सैक्टर 19 के सभी निवासियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। वक्ताओं ने पंजाबी सभा के गठित करने पर सुनील कुमार का हार्दिक आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए एस के ठाक्कर ने पंजाबी सभा गठित करने के उददेश्य से एवं आने वाले समय में इस सभा द्वारा किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला।

मुख्य वक्ताओं में जे एस चौहान अध्यक्ष सुरक्षा एवं कल्याण संस्था सैक्टर 19, राज कुमार छिब्बर, जे एम शर्मा, सुरजीत कथूरिया, सुश्री एकता शर्मा, पुनम साहनी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। सभी ने इस पंजाबी सभा के विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। आर के मिगलानी, आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया। इस सभा में अशोक रखेजा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सभा को मजबूत बनाने की अपील की।