April 23, 2024

नाभा जेल से फरार आतंकी सरगना को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

New Delhi/Alive News : पंजाब के नाभा जेल से फरार खालिस्तान लिबरेशन फोर्स का खूंखार आतंकी सरगना हरमिंदर सिंह मिंटू को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि रविवार को आतंकी मिंटू के साथ पांच खतरनाक गैंगस्टर जेल से फरार हुए थे। सुबह-सुबह करीब 10 हमलावरों ने सुनियोजित तरीके से इस जेल ब्रेक को अंजाम दिया। बता दें कि रविवार देश शाम को नाभा जेल कांड में यूपी पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी। यूपी पुलिस ने केराना से कैदी परविंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। परविंद्र सिंह ही वही शख्स द्वारा आज नाभा जेल से कैदियों को भगाने के लिए गाडिय़ां उपलब्ध करवाई गई थी। जानकारी के अनुसार परविंदर जालंधर का रहने वाला है। वह डेढ़ महीने पहले ही नाभा जेल से भागा था।