April 19, 2024

नीतीश ने PM की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले शराबबंदी अच्छा फैसला था

Patna/Alive News : गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव में नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को शिरकत की। इस मौके पर मोदी और नीतीश कुमार एक दूसरे से काफी देर तक मंच पर बातचीत करते रहे। मोदी ने कहा कि प्रकाश पर्व की तैयारी को उन्होंने पर्सनली देखा। ये काबिले तारीफ है। इससे पहले नीतीश कुमार ने गुजरात में शराबबंदी को लेकर मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मोदी जब गुजरात के सीएम थे तब उन्होंने यह फैसला लिया था। यह कदम वाकाई सराहनीय था। मोदी के स्पीच की खास बातें…
1:58 PM:मोदी ने कहा “गुरु साहब ने कहा गुरुग्रंथ साहिब के शबद को ध्यान रखते हुए उसका हर पन्ना हमें प्रेरणा देता रहेगा। आदि शंकराचार्य ने चारों कोनों ने भी हिंदुस्तान की अनेकता को एक करने का प्रयास किया था। गुरु गोविंद सिंह ने भी ऐसा ही प्रयास किया था। ये हमारी अद्भुत विरासत है।”
1:56 PM: “गुरु गोविंद सिंह ने सिर कटवाने के लिए निमंत्रण दिया था। सिर देने के लिए अलग-अलग समाज के लोग आए। गुजरात के एक दर्जी परंपरा का शख्स सामने आया। गुरु साहब ने उसे गले लगाया।”
1:54 PM: “गुरु साहब ने कहा कि जो पंच प्यारे हैं, मेरे लिए भी त्याग कब-कैसे करना है, मैं भी इसका पालन करूंगा। इससे बड़े त्याग कोई नहीं कर सकता। जो व्यवस्था उन्होंने शुरू की, खुद भी उसका पालन किया।”
1:53 PM: मोदी ने कहा, “आज हम पटना साहिब की इस पवित्र धरती पर गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व मनाने एकत्र हुए हैं।”
– “जहां-जहां सिख समुदाय रहता है, सरकार ने योजना बनाई है कि देश-दुनिया में लोगों को पता लगे कि 350 साल पहले एक ऐसी दिव्यात्मा का जन्म हुआ। इसका विश्व का भी परिचय हो। इसका भारत ने भरपूर प्रयास किया है।”
1:51 PM: “मैं नीतीश सरकार, उनके साथियों और बिहार के लोगों को बधाई देता हूं कि यहां के लिए प्रकाश पर्व खास अहमियत रखता है। नीतीशजी ने जिस मेहनत के साथ स्वयं गांधी मैदान आकर हर चीज की बारीकी से भव्य समारोह की योजना की है। ये प्रकाश पर्व हमें भी मानवता के लिए, किस रास्ते पर चलना है, हमारे मूल्य क्या है, इस ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का अवसर है।”
1:50 PM:”गुरु गोविंद सिंह त्याग की प्रतिमूर्ति थे। अपने सामने पिता का अंतिम संस्कार देखा और पुत्रों का भी बलिदान किया।”
1:49 PM: मोदी ने स्पीच शुरू की।
गुजरात में मोदी के शराबबंदी फैसले की तारीफ की नीतीश ने
– 350वें प्रकाशोत्सव में नीतीश कुमार ने गुजरात में शराबबंदी को लेकर नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मोदी जब गुजरात के सीएम थे तब उन्होंने यह फैसला लिया था।
– मेरा मानना है- ” जब हमारा देश शराब से मुक्त हो जाएगा तो और तेजी से तरक्की करेगा।”
– इस मौके पर उन्होंने पटना साहिब में गुरू के बाग के पास एक नया पार्क बनाने का एलान किया।
– इसके अलावा नीतीश ने बताया कि राज्यसरकार सिख धर्म से जुड़े स्थलों को डेवलप करेगी और उन्हें जोड़कर एक सिख सर्किट बनाएगी।

क्या है प्रकाश पर्व ?
– गुरु गोविंद सिंह का जन्म 22 दिसंबर, 1666 को पटना में हुआ था।
– इस दिन को आगमन दिवस के रूप में मनाया जाता है।
– नानकशाही कैलेंडर में गोविंद सिंह के जन्मदिन को 5 जनवरी कर दिया गया। इस दिन को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है।

क्या खास है इस आयोजन में ?
– 200 करोड़ रुपए से ज्यादा आयोजन पर खर्च होगा।
– 1.5 लाख लोगों के लिए 35 जगहों पर मुफ्त ठहरने का अरेंजमेंट किया गया है।
– 62 ट्रेनों का अरेंजमेंट किया गया है।
– 400 बसों, आठ स्पेशल ट्रेनों और 150 बड़े-छोटे ट्रकों से तीन लाख श्रद्धालु देशभर से पटना पहुंचे हैं।
– 100 करोड़ रु. खर्च कर तख्तश्री हर मदिंर के विशेष दीवान में सोने की नक्काशी की गई है।
– 227 बसें चलाई जा रही हैं।