April 27, 2024

नूरी मस्जिद में इफ्तार पार्टी का आयोजन

Faridabad/Alive News : भारतीय प्रवासी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष अफजल खान और जिलाध्यक्ष कुंदन सिंह ने राजीव नगर की नूरी मस्जिद में आयोजित इफ्तार पार्टी में शिरकत की। इफ्तार पार्टी में अजय तिवारी ने कहा कि भारत ही विश्व का पहला देश है जिसमें भाई-चारे का संदेश दिया जाता है।

यहां पर हिन्दु मुस्लिक सीख ईसाई सभी धर्मो के लोग एक दूसरे के त्यौहारों को मिलकर मनाते है। उन्होंने कहा कि भारत देश इसीलिए धर्म निरपेक्ष और भाई-चारे का देश कहलाता है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मन का बात कार्यक्रम में भी भारत की अखण्डता का हर बार जिक्र किया है। भारतीय प्रवासी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भारत को कमजोर करने वाली ताकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भारत की अखण्डता को ठेस पहुंचानी वाली बाहरी व अन्त: ताकतों को मुंहतोड जवाब दिया जाएगा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव एंव सलाहकार पंकज सिंह, हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष अफजल खान, जिला अध्यक्ष कुंदन सिंह, धनज्जय सिंह, तबरेज खान, जिला उपाध्यक्ष एस.के.सिन्हा, अनिल त्यागी, डॉ.भारत सिंह, सुमित, फिरोज खान, फियाजुल खान, साहिल खान, अब्दुल सलाम खान, रीम खान एवं कई राजनैतिक पार्टी के कार्यकत्र्ता भी उपस्थित थे।