March 29, 2024

पलवल से चलेगा कांग्रेस सरकार में हरियाणा : करण दलाल

Palwal/Alive News : कांग्रेस विधायक करण सिहं दलाल ने कहा कि भाजपा सरकार के नोटबंदी के फैसले से देश की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है। सरकार के इस गलत निर्णय से गरीब, मजदूर, व्यापारी, किसान नौजवान सहित सभी वर्ग प्रभावित हुए। देश व प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी है। भाजपा सरकार ने 8 नवम्बर को नोटबंदी की वर्षगांठ मनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के गलत निर्णय के खिलाफ आमजन को भी 8 नवम्बर के दिन संकल्प लेना चाहिए कि भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाए। करण सिहं दलाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद नोटबंदी व जीएसटी के गलत निर्णय लिए।

जिसका बुरा असर आम नागरिकों पर पड़ा। नोटंबदी के दौरान सैकडों लोगों की अस्पतालों व लाइनों में लगने के दौरान मौत हो गई। सरकार ने मृत्तकों के परिजनों को कोई आर्थिक मदद उपलब्ध नहीं करवाई। सरकार ने यह भी स्पष्ट नहीं किया कि नोटबंदी के बाद बैंकों में कितने रूपए जमा किए गए। सरकार ने नोटबंदी के बाद नए नोट बनाने में कितनी धनराशी खर्च की गई। करण सिहं दलाल ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के ताजमहल पर दिए गए बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को प्रदेश के नागरिक अस्पतालों की तरफ ध्यान देना चाहिए। नागरिक अस्पतालों की हालत दयनीय बनी हुई है। अस्पताल में मरीज इलाज व दवाईयों के अभाव में दम तोड़ रहे है। ताजमहल की बजाय प्रदेश के सरकारी अस्पताल कब्रिस्तान बने हुए है। जहां पर आए दिन लोगों की मौत हो रही है। सरकारी अस्पतालों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।

डॉक्टर अस्पतालों में भ्रष्टाचार करते है लेकिन उन पर नकेल कसने वाला कोई नहंी है। दलाल ने कहा कि पलवल शहर में डेगूं का प्रकोप बढ़ रहा है। जबकि सरकार अस्पताल द्वारा डेगूं के झूठे आंकडे पेश किए गए है जिनमें पलवल में डेगूं के मरीज नहीं है दर्शाया गया है। सरकारी अस्पताल के अधिकारियों ने प्राईवेट अस्पताल के डॉक्टरों को भी डरा रखा है कि डेगूं की सही रिपोर्ट पेश नहीं की जाए। दलाल ने कहा कि सहकारिता राज्य मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर पलवल शुगर मिल का शुभारंभ करके गए है लेकिन शुगर मिल बंद पड़ी हुई है। मिल के विक्रय केंद्रों पर तुलाई के लिए कंाटे नहीं लगाए गए है। मिल द्वारा किसानों से गन्ने की ढुलाई के लिए 27 रूपए प्रति क्वंटल लिया जा रहा है।

सरकार एक तरफ तो गन्ने के दामों में बढोत्तरी करने की बात कहती है वहीं दूसरी तरफ किसानों पर दोहरी मार करती है। करण सिंह दलाल ने कहा कि सहकारिता राज्य मंत्री को किसानों से कोई लेना देना नहीं है। ग्रोवर तो सीरा व्यापारी है। करण सिहं दलाल ने राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर पर पलटवार करते हुए कहा कि जनहित के मुद्दों को विधानसभा में उठाते है, प्रदेश भर में उनकी चौधर चलती है। कांग्रेस की सरकार बनने पर पलवल जिला से ही प्रदेश सरकार चलेगी। करण सिहं दलाल ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल स्थिति में है। प्रदेश सरकार में लोगों के घरों में बिजली के छापेमारी की जा रही है जबकि कारखानों में बिजली की लगातार चोरी हो रही है।