April 23, 2024

पूर्वांचल संस्था द्वारा छठ महापर्व पर भण्डारे का आयोजन

Faridabad/Alive News : पूर्वांचल एकता परिषद की तरफ से छठ महापर्व पर विशाल भण्डारे का आयोजन जवाहर कालोनी में किया गया। संस्था के अध्यक्ष भरत मिश्रा ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि छठ पूजा सबसे बड़ा पर्व है।

महासचिव यशवंत मौर्य ने कहा कि छठ मईया की पूजा करके आपको मनचाही मनोकामना पूर्ण हो जाती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजू सिंह कुशवाहा, अन्जनी ठाकुर, विनोद, सी.बी.मिश्रा, दिनेश राम, राम चन्दर, संजय बिन्द, अनिल मिश्रा, रमेश धीमान, धर्मेन्द्र पोद्दार, धर्मेन्द्र चौधरी, दीनानाथ, इन्द्रजीत, रोहित बक्शी का विशेष सहयोग रहा।

विशिष्ठ अतिथि के रूप में डॉ.आशीष मौर्य, संजीव कुशवाहा, संतोष यादव, बबलू सिंह, ब्रह्मदेव कुशवाहा, पूर्व मंत्री शिवचरण लाल शर्मा आदि मौजूद थे।