April 24, 2024

प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य नियुक्त हुए भगवत दयाल कौशिक

Faridabad/Alive News : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिव समय सिंह भाटी ने आज अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें फरीदाबाद से समाजसेवी भगवत दयाल कौशिक को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया। कौशिक काफी समय से गौ सेवा और अन्य कई सामाजिक-धार्मिक संगठनों के साथ किसानों एवं आमजन की समस्याओं को उठाते रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता के तौर पर कार्य करते आ रहे हैं। अपनी नियुक्ति पर भगवत दयाल कौशिक ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष समय सिंह भाटी, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा एवं भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बहन अनीता शर्मा सहित सभी भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने भाजपा किसान मोर्चा की नीतियों को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा सुमेर सिंह भाटी के नेतृत्व में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बी डी कौशिक की नियुक्ति पर प्रेमचंद गौड, सतीश कौशिक, कुणाल कांत शर्मा, सुरेंद्र बबली, सुनील उपाध्याय, किशोर शर्मा, सोमदत्त गौड, सुनील एडवोकेट, एन डी शर्मा, प्रदीप वत्स, ओपी गौड, केपी भट, मनोज शर्मा, नारायण शर्मा, प्रभात शर्मा, सुंदर चंदीला, के डी शर्मा, अनिल कौशिक आदि ने भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान मिलने पर बधाई दी एवं मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।