April 26, 2024

प्रदेश में भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए नेताओं की स्कैनिंग शुरू

15 दिसम्बर तक सौंपी जाएगी रिपोर्ट

फरीदाबाद : हरियाणा भाजपा का पूरा जोर प्रदेश संगठन को मजबूत करने पर है। इसी को लेकर जिला अध्यक्ष की तलाश में पर्यवेक्षको की नियुक्ति की गई है। इन पर्यवेक्षको द्वारा 15 दिसम्बर तक जिलों में से कदावर अध्यक्ष ढूढं कर प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बरारा को रिपोर्ट देनी है। इस रिपोर्ट को अध्यक्ष द्वारा अंतिम निर्यण के लिए भाजपा प्रभारी अनिल जैन को भेजी जाएगी। संगठन का यह फैसला जिला स्तरीय नेतृत्व को पावरफुल बनाने के लिए कदम उठाए जा रहे है।

राजनैतिक सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार फरीदाबाद में पर्यवेक्षक के रूप में भाजपा के विधायक एवं महामंत्री मनीष ग्रोवर होंगे। हालाकि भाजपा में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का प्रावधान चुनाव के जरिए था लेकिन भाजपा अंतरकलह एवं संगठन में गुटबाजी के चलते चुनाव कराने की बजाए पर्यवेक्षको की रिपोर्ट के आधार पर सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष नियुक्त करना चाहती है। प्रदेश में भाजपा को मजबूत बनाने के लिए दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में पार्टी प्रभारी अनिल जैन द्वारा प्रदेश के संसदो की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें संसदों ने वहीं फीडबैक दिया जो जिला स्तरीय दौरो के दौरान कार्यकताओं से मिला था।

हालाकि मुख्यालय में हुई बैठक में केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत को छोडक़र सभी संसद शामिल हुए और सभी संसदो ने सरकार की कार्यशैली में और तेजी लाने का सुझाव भी दिया। जिलाध्यक्ष को लेकर हुई चर्चा में संसदों ने फीडबैक भी दिया। जिसमें पुराने और मजबूत भाजपा कार्यकत्ताओं पर जोर दिया गया। जब से फरीदाबाद के पर्यवेक्षक मनीष ग्रोवर को नियुक्त किया गया है तभी से फरीदाबाद के भाजपा नेता उनके संपर्क में आने लगे है। यहा तक की कुछ चाटूकार नेताओं ने अपने आकाओं से संर्पक साधकर अपनी जुगत लगवाने का कार्यक्रम शुरू कर दिया है। अब देखना यह है कि पर्यवेक्षक की रिपोर्ट में फरीदाबाद और पलवल के किस नेता का नाम जिलाध्यक्ष के लिए प्रभारी तक पहुंचता है।