March 29, 2024

बंगाल मेले में भगदड़ : 6 लोगों की मौत, 2 लाख के मुआवजे का एलान

Kolkata/Alive News : पश्चिम बंगाल के गंगासागर में रविवार को एक मेले में भगदड़ के दौरान 6 लोगों की मौत हो गई। 13 घायल हैं। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, भगदड़ कचुबेरिया इलाके में जेटी नंबर पांच पर हुई। ये इलाका 24 परगना से सिर्फ 5 किलोमीटर दूर है। भगदड़ तब हुई जब लोग बोट पर सवार हो रहे थे। यहां हर साल मकर संक्रांति के दौरान मेला लगता है। इसमें हजारों श्रद्धालू शामिल हुए। ये यहां गंगा नदी में डुबकी लगाने आते हैं। बता दें कि, बिहार में शनिवार को पटना में एक नाव डूबने से 24 लोगों की मौत हो गई थी।

कैसे मची भगदड़….
– नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया। मरने वालों की फैमिली को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की आर्थिक मदद देने का एलान किया गया है।
– मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा तब हुआ जब श्रद्धालू मेले में हिस्सा लेकर वापस आने के लिए बोट पर सवार हो रहे थे। वहां करीब दो घंटे से कोई नाव नहीं पहुंची थी इसलिए श्रद्धालू जल्दबाजी कर रहे थे। इसी दौरान जेटी नंबर पांच पर ज्यादा लोग जमा हो गए। इसी दौरान भगदड़ मची।

सागरद्वीप या गंगासागर
– गंगा, गंगोत्री से निकल कर पश्चिम बंगाल में समुद्र से मिलती है। इसी जगह को गंगासागर कहते हैं। परंपराओं में इसे सागरद्वीप भी कहा जाता है। यहीं मकर संक्राति पर पर मेला लगता है। यह देश के सबसे बड़े मेलों में से एक है। यहां लाखों श्रद्धालू आते हैं। कोस्ट गार्ड और पुलिस सिक्युरिटी के लिए तैनात रहती है।
– खास बात ये भी है कि यहां मेला मकर संक्रांति के एक हफ्ते पहले ही शुरू हो जाता है। श्रद्धालू संगम ने स्नाकर सूर्य देव को अर्ध्य देते हैं।