April 16, 2024

बिहार में भारी बारिश का अलर्ट : कई राज्यों में बिजली गिरने से 112 की मौत, 24 जख्मी

पटना/नई दिल्ली : मध्य प्रदेश सहित नॉर्थ इंडिया के कई इलाकों में बारिश कहर बनकर टूटी। आसमानी बिजली की वजह से एमपी, यूपी, बिहार और झारखंड में 112 लोगों की जान चली गई। बुधवार को बिहार में बिजली से मरने वालों का आंकड़ा 57 हो गया है। वहीं, 24 लोग जख्मी हुए हैं। इसके साथ बिहार के कुछ इलाकों में अगले कुछ घंटों के दौरान भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उधर, बुधवार को बिजली से मारे गए लोगों के लिए पीएम मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया।

कहां हुई सबसे ज्यादा मौतें…
– बिहार में बिजली गिरने से सबसे ज्यादा 57 मौतें हुई हैं।
– यूपी में 43, झारखंड में 7, जबकि एमपी के श्योपुर और बुरहानपुर जिले में 5 लोगों की मौत की खबर है।
– मानसून ने एमपी के 80 पर्सेंट हिस्से को 48 घंटे में कवर कर लिया है।
– बिहार में भी पिछले 24 घंटों में जमकर बारिश हुई है।
– मोदी ने बुधवार को ट्वीट कर दुख जताया। उन्होंने कहा- “पिछले दिनों बिजली गिरने से जिन लोगों की मौत हुई है, उनके परिजनों को अपनी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं और उनके लिए प्रार्थना करता हूं।”
– ” पिछले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और देश के दूसरे इलाकों में बिजली गिरने से हुई माैतों से मैं काफी दुखी हूं।”
– सोनिया गांधी ने भी दुख जताया है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार को पीड़ित फैमिली की मदद करना चाहिए।
– नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के मुताबिक, 2014 में भारत में बिजली गिरने से 2500 लोगों की मौत हुई थी।

बिहार में सीएम ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग
– पिछले 24 घंटों में बिहार के कई इलाकों में भारी बारिश हुई।
– नीतीश कुमार ने बुधवार को खुद डिजास्टर मैनेजमेंट के अफसरों के साथ मीटिंग की।
– बिहार सरकार ने मारे गए 57 लोगों की फैमिली को चार-चार लाख रुपए देने का एलान किया।
– वेदर डिपार्टमेंट ने अगले तीन दिनों तक कहीं मूसलधार तो कहीं हल्की बारिश होने का प्रेडिक्शन किया है।
– मंगलवार को बिहार में पूर्णिया में सबसे अधिक 83.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि पटना में 17.2 मिमी बारिश हुई।

बिहार में कहां कितने लोग मारे गए
– पटना में छह की मौत हुई, जबकि यहां आठ जख्मी हुए हैं।
– बक्सर में पांच मारे गए।
– नालंदा, भोजपुर, रोहतास, कैमूर,औरंगाबाद और पूर्णियां में चार-चार।
– सहरसा, कटिहार और छपरा में तीन-तीन।
– नौबतपुर, गया, भागलपुर,मुंगेर और समस्तीपुर में दो-दो।
– बांका, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर और पश्चिम चम्पारण में एक-एक।
– रोहतास में आठ, नालंदा में दो, भोजपुर, बक्सर, कैमूर और औरंगाबाद में एक-एक शख्स के जख्मी होने की खबर है।
– बक्सर में आठ और भोजपुर में पांच मवेशियों के भी मारे जाने की सूचना है ।

देश के ज्यादातर हिस्सों में एक्टिव है मानसून
– सोमवार को मानसून ने खासी बढ़त बनाई। यह महाराष्ट्र में पूरी तरह फैलकर मध्य प्रदेश के मध्य हिस्से में आ गया।
– मंगलवार को मानसून राजस्थान में जाने की बजाय राज्य के झालावाड़ और बारां के मध्य प्रदेश से लगते इलाकों को छूते हुए उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तरांचल और जम्मू-कश्मीर में फैल गया।
– मंगलवार तक राजस्थान और गुजरात के अलावा देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून एक्टिव होने की खबर है।
– दिल्ली में प्री-मानसून की बारिश से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन मानसून अभी दिल्ली से दूर है।

मुंबई में लोकल पर पड़ा असर, परेशान हुए पैसेंजर
– रिपोर्ट्स के मुताबिक सेंट्रल रेलवे की मुंबई की माजगांव, विद्या विहार, वक्रोली, भांडूप और ठाणे स्टेशन को जोड़ने वाली मेन लाइन ट्रैक पर पानी भर जाने की वजह से ठप हो गई है।
– मुंबई में करीब 223 रेल सर्विसेस तेज बारिश के कारण प्रभावित हुईं। इसमें कुछ को कैंसल किया गया, जबकि कई के रूट डायवर्ट करने पड़े।
– रेल डिपार्टमेंट के अफसरों ने बताया कि ठाणे और कल्याण के बीच पारसिक टनल में लैंड स्लाइड होने के कारण भी रूट प्रभावित हुआ।

अगले 24 घंटों में कुछ ऐसा रहेगा मानसून
– वेदर डिपार्टमेंट की मानें तो एमपी, नॉर्थ बिहार और यूपी के कुछ हिस्सों में बुधवार को रुक-रुककर बारिश होती रहेगी।
– अगले दो दिनों में महाराष्ट्र में भारी बारिश होने की उम्मीद है।
अलग-अलग राज्यों में बारिश की वजह से हुई मौतों का आंकड़ा

राज्य पिछले                   24 घंटों में हुई मौतें
बिहार                                            57
उत्तर प्रदेश                                     43
झारखंड                                         7
मध्य प्रदेश                                    5