May 2, 2024

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा मनाया गया महापिनिरवाण दिवस

Faridabad/Alive News : डा. भीमराव अम्बेडकर महापिनिरवाण दिवस कार्यक्रम का आयोजन प्याली चौक पर  भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा फरीदाबाद द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला फरीदाबाद के अध्यक्ष व सदस्य ग्रीवेंस कमेटी हरियाणा सरकार लक्ष्मण तंवर एडवोकेट एवं डी के मेन्डवाल ने कहा कि डॉ. आंबेडकर की लोकतंत्र में गहरी आस्था थी। वह इसे मानव की एक पद्धति को प्रमिद्ध मानते थे। उनकी दृष्टि में राज्य एक मानव निर्मित संस्था है। इसका सबसे बङा कार्य समाज की आन्तरिक अव्यवस्था और बाह्य अतिक्रमण से रक्षा करना है।
उन्होंने  अनेक कष्टों को सहन करते हुए अपने कठिन संर्घष और कठोर परिश्रम से उन्होंने प्रगति की ऊंचाइयों को स्पर्श किया था। अपने गुणों के कारण ही संविधान रचना में संविधान सभा द्वारा गठित सभी समितियों में 29 अगस्त 1947 को प्रारूप समिति जो कि सर्वाधिक महत्वपूर्ण समिति थी उसके अध्यक्ष पद के लिये बाबा साहेब को चुना गया। प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में डॉ आंबेडकर ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया। संविधान सभा में सदस्यों द्वारा उठायी गयी आपत्तियों, शंकाओं एवं जिज्ञासाओं का निराकरण उनके द्वारा बङी ही कुशलता से किया गया। उनके व्यक्तित्व और चिन्तन का संविधान के स्वरूप पर गहरा प्रभाव पङा।
उनके प्रभाव के कारण ही संविधान में समाज के पद.दलित वर्गोंए अनुसूचित जातियों और जनजातियों के उत्थान के लिये विभिन्न संवैधानिक व्यवस्थाओं और प्रावधानों का निरुपण किया परिणाम स्वरूप भारतीय संविधान सामाजिक न्याय का एक महान दस्तावेज बन गया। इस अवसर पर डी के मेन्डवाल, ओमवीर तंवर, विकास खेरालिया, महाबीर वैध, अनिल बैनीवाल, लीलू राम भगवाना, चौ. सितारे, रतन बैनीवाल, वेदपाल, तेजपाल फौजी, ज्ञानचंद गहलौत, डा. ऋषि दयाल आदि अन्य कार्यकर्ताओ ने अपने अपने सम्बोधन में डा. भीमराव अम्बेडकर जी के जीवन के विषय में उपस्थित जनो को अगवत कराया और कहाकि हम सभी को भी उनके बताये हुए मार्गो पर चलना चाहिए।