April 27, 2024

भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जाहिर की खुशी

Faridabad/Alive News : चुनाव आयोग द्वारा घोषित किए गए त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा शानदार प्रदर्शन करने पर फरीदाबाद भाजयुमों के जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र फौजदार ने अपने आदर्श नगर, मलरेना रोड़, बल्लभगढ़ स्थित अपने कार्यालय पर मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया।

भाजयुमों के जिला उपाध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि विधानसभा चुनावों की यह जीत भाजपा के विकासवाद की ‘जीत’ है। देश की जनता ने अब मन बना लिया है कि वो केवल विकास करने वाली पार्टी को ही अपना वोट देगी और देश के सभी राज्यों में भाजपा की परचम लहराएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम का अर्थ ही जीत है।

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी को अपनी हार का पहले ही अंदेशा था, इसलिए वो चुनाव परिणाम घोषित होने से पहले ही मैदान छोडक़र अपनी नानी के घर इटली भाग गए, ताकि अपनी जवाबदेही से बच सकें। फौजदार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं मेुं निराशा व्याप्त है।

उन्हें पता है कि राहुल गांधी के नाकाबिल नेतृत्व में वो आने वाले कर्नाटक के विधानसभा चुनावों में बुरी तरह हार का मुंह देखने वाले है। इस अवसर पर रणधीर चौधरी, रोहताश कटारिया, राजेश कौशिक,बन्टी कोहली, भगत सिंह, वेद चौधरी सिंह कार्यकर्ता मौजूद थे।