March 28, 2024

भाजपा सिर्फ चुनावी जुमले वाली पार्टी : डॉ. अशोक तंवर

फरीदाबाद : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने कहा कि बिहार के चुनाव परिणामों से बीजेपी के उल्टे दिनों की गिनती शुरू हो गई हैं। एक साल के अन्दर ही बीजेपी की ये दुसरी करारी हार हैं, पहले दिल्ली में तथा अब बिहार में, यह उनके बडबोलेपन और घमंड का नतीजा हैं। भाजपा सिर्फ चुनावी जुमले वाली पार्टी रह गई जिसको लोगों ने अब पहचान लिया हैं और उसको बिहार की हार के रूप मे आईना भी दिखा दिया है। लोगो ने बीजेपी को दिखा दिया हैं कि झूठ ज्यादा दिन नही चल सकता है।

तंवर आज यहां सैक्टर-16 स्थित गुर्जर भवन में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की आईटी सैल द्वारा आयोजित प्रदेेश स्तरीय कार्यशाला में पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। इस कार्यशाला में पूरे प्रदेश से लगभग 200 पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक आनन्द कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष आई टी सैल पंकज खरबंदा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष चौधरी, महासचिव राजेन्द्र शर्मा, बलजीत कौशिक, विकास चौधरी, सुमित गौड तथा जिला अध्यक्ष आईटी सैल डॉ. सौरभ शर्मा विशेष रूप से मौजूद थे।

इस अवसर पर डा. अशोक तंवर ने कहा कि देश में अगर लोगों का सबसे ज्यादा विकास और भला कर सकती हैं तो वह सिर्फ कांग्रेस पार्टी है। आज भी लोगो को कांग्रेस पार्टी के द्वारा कराये गये विकास कार्यो और योजनाओं की याद आती है। देश को आधुनिक कम्प्यूटर युग भारत में कांग्रेस पार्टी की ही देन है, जिसमें सबसे ज्यादा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का योगदान रहा है। आज सोशल मीडिया का युग लोगो को हर घटना की जानकारी पलभर में चाहिए और उस पर लोगो की क्या राय, टिप्पणी जानने की उत्सुकता रहती। इसलिए आज युवाओं का सोशल मीडिया से जुडना बहुत जरूरी हो गया है। चुनावो में आज सोशल मीडिया अहम भूमिका निभाने लगा हैं, आज का युवा फेसबुक, ट्वीटर, व्हाट्सअप्प आदि के जरिये पूरे देश में एक दुसरे के साथ जुड रहे हैं, इस कारण से सभी को इसका प्रयोग करना आना बेहद आवश्यक हो गया है।