April 20, 2024

भाजपा OBC मोर्चा की नवनियुक्त कार्यकारिणी गठित

Faridabad/Alive News : भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की आज जिला कार्यकारिणी की घोषणा सैक्टर-9 स्थित जिला कार्यालय पर की गयी। इस मौके पर ओबीसी सैल की प्रदेश सचिव एवं फरीदाबाद प्रभारी उषा प्रियदर्शनी, प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र जांगडा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम सुंदर कपूर सहित भाजपा जिला महामंत्री सोहनपाल सिंह उपस्थित थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरेन्द्र भडाना ने की।

इस मौके पर हरेन्द्र भडाना ने बताया कि उन्होंने जिला कार्यकारिणी समस्त राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व से विचार विमर्श करके बनायी है जिनमें उपाध्यक्ष हनुमान जांगडा, प्रवीण चौधरी, धमेन्द्र सैनी, प्रदीप तंवर बली, मनीष को बनाया गया है इसी तरह महामंत्री बुदधा सैनी, सचिव की जिम्मेवारी हरीश, राहुल यादव, राकेश मौर्या, उदयपाल प्रजापति, राजपाल भोला व मनोज यादव को सौपी गयी है। कोषाध्यक्ष पद सुनील पांचाल, मीडिया प्रभारी विकास कश्यप को सौपा गया है।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव उषा प्रियदर्शनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक एक पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करें और पार्टी को मजबूत बनाये। उन्होंने कहा कि पार्टी का पदाधिकारी ऐसा कोई कार्य ना करे जिससे उसके पद और पार्टी को ठेस पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी पदाधिकारियों को परिवार समझती है और परिवार का पूरा पूरा ध्यान रखना पार्टी का पहला ध्येय है।