April 26, 2024

भोजपुरी फिल्मों की ‘हेलन’ ने किया प्रियंका चोपड़ा की फिल्म में आइटम डांस

Entertainment Desk :  भोजपुरी फिल्मों की आइटम गर्ल सीमा सिंह को लोग डांसिंग क्वीन कहते हैं। उनके डांसिंग के अलग अंदाज की वजह से लोग उनकी तुलना वेटरन एक्ट्रेस और डांसर हेलन से भी करते हैं। यही वजह है कि उन्हें ‘भोजपुरी हेलन’ भी कहा जाता है। सीमा अब तक करीब 400 से ज्यादा फिल्मों में आइटम डांस कर चुकी हैं, जिनमें 250 फिल्में भोजपुरी की हैं। वो एक आइटम डांस के 1 से डेढ़ लाख रुपए चार्ज करती हैं। कुछ महीनों पहले रिलीज हुई एक हिट भोजपुरी फिल्म की वजह से वो काफी चर्चा में थीं।

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म में कर चुकी हैं काम…

5

सीमा ने इसी साल जून में रिलीज प्रियंका चोपड़ा द्वारा प्रोड्यूस और दिनेशलाल यादव की एक्टिंग से सजी फिल्म ‘बम बम बोल रहा है काशी’ में भी आइटम डांस किया है। इस गाने को गुजरात के हलोल में फिल्माया गया है। इसके करियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं। इस आइटम सांग के बोल हैं बुलेरो की चाबी।

6

‘कहां जइब राजा नजरिया लड़ाई के’ थी पहली फिल्म…
सुनील बुबना कि फिल्म ‘कहां जइब राजा नजरिया लड़ाई के’ सीमा की पहली फिल्म थी। सीमा ने भोजपुरी के अलावा राजस्थानी, मराठी, हिंदी, तमिल, बंगाली और गुजराती फिल्मों में भी आइटम सॉन्ग किए हैं। उन्होंने वेस्टर्न और क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग ली है। उनकी फेवरेट एक्ट्रेस श्रीदेवी हैं।