April 18, 2024

संजय कॉलोनी में भोजपुरी कार्यक्रम का आयोजन

फरीदाबाद :  संजय कॉलोनी में भोजपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता र्व्हलपुल कर्मचारी यूनियन के पूर्व प्रधान सी के राय ने की। इस मौके पर दो दलीय भोजपुरी गीत संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बिहार के बक्सर व सीवान से आए कलाकारों ने अपनी कला का परिचय दिया।

1b0200e8-792b-428e-ac96-b6806ea3e53f

सेक्टर-22 स्थित प्राचीन शिव मंदिर के अधिष्ठाता पंडित सर्वेशानंद महाराज ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज को नई दिशा दिखाता है। बेटी सृष्टि की रचना है। बेटों के जन्मदिन पर जिस तरह से खुशी का इजारा किया जाता है। इस तरह की घर में लक्ष्मी आने पर अब जागरण, भक्ति गीत संगीत आदि का आयोजन किया जा रहा है। यह एक स्वस्थ परंपरा है। इससे समाज में जागृति आएगी। उन्हें इस नेक कार्य के लिए की प्रशंसा की। इसके लिए समाज को आगे आने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया। दो दलीय गीत प्रतियोगिता में मनोज पांडेय और कृष्णनंदन राय ने समा बांध दी। इस दौरान दर्शकों का उत्साह देखते बन रहा था।