April 20, 2024

महाराष्ट्र मित्र मंडल ने किया भक्ति कार्यक्रम आयोजित

Alive News Photo : महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा भक्ति कार्यक्रम में कलाकार को गुल्लक भेट करते कार्यकर्त्ता।
Alive News Photo : महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा भक्ति कार्यक्रम में कलाकार को गुल्लक भेट करते कार्यकर्त्ता।

फरीदाबाद : महाराष्ट्र मित्र मंडल गांधी कॉलोनी द्वारा शरद पूर्णिमा पर भक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाराष्ट्र मित्र मंडल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि पूर्णिमा की रात सबको आनंद देती है, अश्वनी शुक्ल पूर्णिमा का मतलब कोजागिरी पूर्णिमा होता हैं। इस दिन चांदनी रात को जो लोग भगवान का भजन करते हैं उनके ऊपर भगवान प्रसन हो जाते है।

मंडल के प्रधान राजेंदर पांचाल ने बताया कि शरद पूर्णिमा पर भगवान के भजनों का आयोजन किया गया था और इस अवसर पर मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को गुल्लक भेट की गई तांकि वह अगामी कार्यकर्मो में भी बड़ चड़ कर हिस्सा ले सकें।

प्रधान राजेंदर पांचाल ने बताया कि इस इस दिन भगवान इंद्र, लक्ष्मी, चांद तथा कुबेर सभी धरती पर आते है और यही एक मात्र समय होता है जब भगवान का आशीर्वाद लिया जा सकता है। महाराष्ट्र मित्र मंडल गांधी ने इस अवसर पर चांद की चांदनी में तैयार किए गए दूध को प्रसाद के रूप में आए हुए भक्तो के बीच वितरित किया।