April 26, 2024

रजनीकांत को किडनी देने के लिए क्या क्या किया फैन्स ने…

चेन्नई : रजनीकांत के फैन्स की जुनूनियत सीरीज में आज हम आपको दो सगे भाईयों के बारे में बताने जा रहे है। एक ने अपने भगवान के लिए घर और पत्नी के गहने बेच दिए तो दूसरे ने रजनी को किडनी देने के लिए जहर खा लिया था। गोपीराजा और रजनीराजा दोनों भाई हैं। दोनों रजनीकांत के फैन हैं और उन्हें भगवान मानते हैं। अब तक आई रजनी की सभी 159 फिल्में देखी हैं। बड़े भाई गोपी ने अपने भगवान के लिए अपना घर और पत्नी के गहने बेचे तो छोटे भाई ने रजनी को किडनी देने के लिए जहर खा लिया था। रजनी से 2 बार मिल चुके कोयम्बटूर में पैदा हुए ये दोनों भाई अब चेन्नई में ही काम करते हैं। 45 साल उम्र और 9 साल से हैं फैन, रजनी के चलते पिता ने निकाला घर से…

– गोपी 9 साल से रजनी का फैन है। मूवी के क्रेज के चलते तीसरी क्लास से ज्यादा पढ़ नहीं सका। उसके पिता ने रजनी की मूवी के जूनून को देखते हुए घर से निकाल दिया था। रजनी की पहली मूवी ‘नानया वाल्यम’ देखी थी।
– गोपी का कहना है कि वो रजनी की हर मूवी रिलीज पर अपने शहर के हजार गरीब लोगों को लाकर चेन्नई में मूवी दिखाता था। इस बार भी कबाली के लिए उसने ऐसा ही किया। वो इसे अपने भगवान रजनी का आशीर्वाद बताता है।

2
बेचना पड़ा शादी के गहने और घर
– 1000 लोगों को कई साल से मूवी दिखाने के चलते उस पर 1.5 लाख रुपए का कर्ज भी हो गया था। ब्याज सहित ये अमाउंट 2.5 लाख हो गया था। इसे चुकाने के लिए पहले उसने अपनी पत्नी के गहने और बाद में घर बेच दिया। आज वो किराए पर रहता है।
– गोपी की पत्नी पति के इस जुनून में उसका साथ देती है। और कहना है कि जरूरत पड़ी तो बेटी की शादी के लिए रखे गहने भी बेच दूंगी।
– चेन्नई की एक गैस एजेंसी में डिलीवरीमैन का काम करने वाले गोपी और उनके भाई रजनीराजा की तमन्ना रजनी के साथ उनकी मूवी में दिखने की है।
रजनी को किडनी देने के लिए खाया था जहर
– 2011 में जब रजनीकांत किडनी की प्रॉब्लम के चलते सिंगापुर के एलिजाबेथ हॉस्पिटल में भर्ती थे तब गोपी के छोटे भाई रजनीराजा ने अपनी किडनी देने का फैसला लिया।
– घरवालों को इस बारे में बताया तो वो नहीं मानें। फिर रजनीराजा ने जहर खा लिया।
– उन्हें कोयम्बटूर के एक हॉस्पिटल में नाजुक हालत में भर्ती कराया गया।
– रजनीराजा ने बताया कि जहर खाने के दो दिन पहले से उन्हें बहुत रोना आ रहा था। ये फैसला लेना काफी कठिन था।
कहा- मरने के बाद मैं अपनी किडनी रजनी को दूंगा
– कोयम्बटूर में रजनी फैन्स एसोसिएशन के हेड रजनीराजा से जब डॉक्टर ने जहर खाने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वो अपनी जिंदगी खत्म करना चाहता था। ताकि मरने के लिए उसकी किडनी भगवान रजनीकांत को डोनेट हो सके और वो जल्द ठीक हो जाएं।
– इस घटना के 5 महीने बाद रजनीकांत ने अपने इस फैन को मिलने के लिए भी बुलाया था।