April 20, 2024

राजेश नागर: भाजपा की सोच ‘सबका साथ सबका विकास’

Faridabad/Alive News 7 मई : तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी राजेश नागर ने कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की दूरगामी सोच के चलते आज समूचे हरियाणा में विकास की लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि श्री खट्टर जहां हरियाणा को विकास की दौड़ में अव्वल बना रहे है वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर फरीदाबाद के विकास को नई गति देने में जुटे है। श्री नागर भतौला स्थित अपने निवास पर सुभाष नगर से आए लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर लोगों ने श्री नागर का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। राजेश नागर ने कहा कि भाजपा की सोच सबका साथ सबका विकास की है और इसी के तहत समाज की सभी बिरादरियों का समान रुप से विकास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की सोच आम आदमी को समाज की मुख्य धारा से जोडऩे की है और यही कारण है कि भाजपा ने आम व्यक्ति के लिए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हुई है, जिसका लाभ जरुरतमंद लोगों को मिल रहा है। इस दौरान सुभाष नगर के लोगों ने राजेश नागर के समक्ष बिजली, पानी व सडक़ों सहित कई समस्याएं भी रखी, जिन्हें गंभीरता से सुनने के बाद राजेश नागर ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को जल्द ही संबंधित अधिकारियों से बातचीत करके हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य जोरों पर चल रहे है, शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में समान रुप से विकास कार्य करवाए जा रहे है और आने वाले समय में विकास का सिलसिला और तेज होगा। इस मौके पर भाजपा के युवा नेता राहुल यादव, सुभाष राठौर, रमाशंकर वर्मा, जवाहर पासवान, रेखा दीक्षित, राजेंद्र यादव, प्रधान भोला, सोमराज सिंह, महेंद्र यादव, शिवकुमार शर्मा सहित अनेकों कालोनी के लोग उपस्थित थे।