May 4, 2024

रैम्प वॉक के बाद सोनम ने काटा बर्थडे केक, फ्रेंड पर्निया ने घर में दी ग्रैंड पार्टी

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर 9 जून को 31 साल की हो गईं। सोनम ने फ्रेंड पर्निया कुरैशी और दोस्तों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। सोनम ने फ्रेंड पर्निया के इवेंट में पहले तो रैम्प वॉक किया और बाद में यहीं केक काटकर बर्थडे सेलिब्रेट किया।

sonam6_1465536241

हालांकि बाद में पर्निया ने बांद्रा स्थित अपने घर में एक ग्रैंड पार्टी दी, जिसमें सोनम के अलावा उनके और भी कई फ्रेंड आए। पार्टी के दौरान इमरान खान और स्वरा भास्कर भी सोनम को विश करने पहुंचे।