March 29, 2024

रोजगार्डन में हुई लोधी राजपूत समाज की बैठक

Faridabad/Alive News : लोधी राजपूत जनकल्याण समिति रजि द्वारा एनआईटी स्थित रोजगार्डन में लोधी राजपूत समाज की मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता राधेश्याम ने की। संस्था के संस्थापक लाखन सिंह लोधी को जानकारी दी कि 16 अगस्त 2016 को अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी के जन्मदिवस पर माननीय उमा भारती केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार ने 2-3 चौक के नामकरण का उदघाटन किया और हरियाणा सरकार द्वारा नहर पार लोधी राजपूत धर्मशाला के लिए करीब आधा एकड आवंटित की गयी।

इस अवसर पर समस्त लोधी राजपूत समाज ने हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, शासन प्रशासन एवम केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गूर्जर जिनके अथक प्रयास से यह संभव हो सका। संस्थापक ने कहा कि हमें संसदीय सचिव सीमा त्रिखा, केबिनेट मंत्री विपुल गोयल, विधायक प.मूलचंद शर्मा, नगेन्द्र भडाना आदि सभी से एक अटल विश्वास और आगे बढऩे की प्रेरणा मिलती रही। जिसका लोधी राजपूत जनकल्याण समिति फरीदाबाद और लोधी राजपूत समाज ने हृदय से आभार व्यक्त कर भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इस अवसर पर संस्थापक लाखन सिंह लोधी अध्यक्ष, रूप सिंह लोधी, राम गोपाल लोधी, ओमकार सिंह लोधी, कंचन सिंह लोधी राजपूत, डा. मोहर सिंह राजपूत, नरेन्द्र सिंह लोधी, ओमप्रकाश लोधी, होती लाल लोधी, अमर सिंह लोधी, कंचना सिंह लोधी, जागेश्वर लोधी, राजेन्द्र सिंह लोधी राजपूत, शीश राम लोधी, विजेन्द्र शास्त्री, जितेन्द्र लोधी, हरवीर सिंह लोधी, विजय राजपूत, रमेश राजपूत, महेन्द्र लोध्ी, अनार सिंह लोधी, मुकेश राजपूत, राम सेवक राजपूत, अजब सिंह लोधी, सूरजपाल सिंह, सतीश कुमार लोधी, दिगपाल सिंह, बीएल वर्मा आदि मौजूद थे सभी ने एक स्वर में सभी का आभार जताया।