April 24, 2024

लॉटरी से पैसों के बजाए मिलती हैं लड़कियां

Rio de Janeiro : ब्राजील के एक शहर में लॉटरी के बदले लोगों को पैसे नहीं, बल्कि लड़कियां मिलती हैं। ब्राजील के एन्क्रूजिलहादा गांव में इस तरह की लॉटरी का ये कारोबार होता है। लॉटरी खेलना यहां के पुरुषों का पसंदीदा शगल है। इस लॉटरी में पुरूष अलग-अलग नंबर के टिकट खरीदते हैं, जिनकी कीमत करीब 500 रुपए होती है।

साथ ही जब लॉटरी का इनाम निकलता है तो जीतने वाले को एक गांव की ही लड़की मिलती है। जीतने वाले को यह अधिकार रहता है कि वह उस लड़की के साथ कुछ दिन गुजारने के साथ ही उसके साथ संबंध बना सके। बता दें कि लॉटरी खेलने वाले लोग यहां 11 साल की उम्र की लड़कियों को युवा मानने लगते हैं।

इसके अलावा इस गांव में एक साप्ताहिक बिंगो नाइट का आयोजन भी किया जाता है, जहां कम उम्र की लड़कियों से संबंध बनाने के लिए कई तरह के गेम खेले जाते हैं। यूं तो लॉटरी के नाम पर लड़कियों को बेचने के इस खेल के प्रति पुरूष हमेशा उत्साहित दिखाई देते हैं। लेकिन दूसरी और विश्वभर में इसे महिलाओं के प्रति अपराध माना जा रहा है।