April 19, 2024

वरिष्ठ भाजपा नेता ने अजय गौड को दी बधाई

Faridabad/Alive News : भारतीय जनता पार्टी ईमानदार व मेहनती कार्यकर्ताओं का सदैव सम्मान करती है यह उदगार वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल नागर ने आज सेक्टर 17 में नवनियुक्त चेयरमैन अजय गौड के निवास पर उनको मुबारकबाद देते हुए कही। इस मोैके पर अनिल नागर ने सैकड़ो साथियों के साथ ढोल बाजो के साथ अजय गौड का फूलो की माला से स्वागत किया।  नागर ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के निर्णयों व योजनाओं पर जनता विश्वास जता रही है और जनता को यह पता भी है कि केवल भारतीय जनता पार्टी ही उनके हितों की रक्षा कर सकती है इसीलिए जनता पार्टी के हर निर्णय को स्वीकार करते हुए कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है।
12उन्होंने कहा कि आज पार्टी द्वारा भाई अजय गौड को जो जिम्मेवारी मिली है उससे आज पुरा ही फरीदाबाद जिला गर्व महसूस कर रहा है जिसका श्रेय प्रदेश के ओजस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गूर्जर, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को जाता है जिन्होंने सत्ता संभालते ही फरीदाबाद को विकास की बात हो या सम्मान की दोनो में फरीदाबाद को न 1 पर रखा है। उन्होंने भाई अजय गौड की चेयरमैन नियुक्ति पर राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया।
इस अवसर पर नवनियुक्त चेयरमैन अजय गौड ने कहा कि आज मुझे जो भी जिम्मेवारी दी गयी है उस जिम्मेवारी को मै पूरी कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी से निभाऊंगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सच्चाई व ईमानदारी का प्रतीक है और इस पार्टी में सभी पार्टी के प्रति वफादारी से काम करते है और उन्हें पार्टी अवश्य ही सम्मान देती है। इस अवसर पर आरडब्लएू ए के प्रधान अमरीश त्यागी, ब्राह्मण  समाज के अध्यक्ष एच.सी.कौशिक, देवेन्द्र शर्मा, रामफल शमा्र, लालचंद शर्मा, देवीचरण सरपंच, वीरेन्द्र पोसवाल, जगपाल नम्बरदार, सुरेश भारद्वाज, दिनेश पुरूथी, जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजपा दिनेश राजपूत,  राजपाल शर्मा, राजेश त्यागी, कपिल, राजवीर राठौर, शेखर, तरूण गौड, अनिल शर्मा, लक्ष्मी, सहित अन्य सैकडो क्षेत्रवासी उपस्थित थे।