March 29, 2024

विपुल गोयल के कैबिनेट मंत्री बनने पर पूर्व सांसद अवतार सिंह भडाना ने दी बधाई

Faridabad/Alive News : 89 विधानसभा क्षेत्र से विधायक विपुल गोयल के हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने पर भाजपा की रष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं पूर्व सांसद अवतार सिंह भडाना ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को उनके आवास पर पहुंचकर गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी और कहा कि यह अच्छी बात है कि विपुल गोयल हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री बने है और उनकों मुख्यमंत्री मनोहर लाला द्वारा उद्योग, पर्यावरण और औद्योगिक प्रशिक्षण जैसे महत्वपूर्ण विभाग सौंपे गए है जिससे फरीदाबाद को लाभ मिलेगा। उन्होने कहा कि कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल अपने कार्यकाल में फरीदाबाद के विकास को और तेज गति देंगे।