March 29, 2024

वीरपाल गुर्जर के साथ सैकड़ो कार्यकत्ता भाजपा में शामिल

फरीदाबाद : भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सदैव सम्मान देती है यह उदगार केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गूर्जर ने आज सैक्टर-28 स्थित कार्यालय पर उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहे। इस मौके पर तिगांव विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड रहे वीरपाल गूर्जर के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की जिसका गूर्जर ने स्वागत किया।

गूर्जर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें क्षमता रखने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा में किसान, मजदूर व कर्मचारी का बेटा भी हो अगर उसमे क्षमता है तो उसे पार्टी अवश्य ही उसका पूरा मान सम्मान करती है। इस अवसर पर पार्टी में शामिल होने वालों में वीरपाल गूर्जर, राजाराम सरपंच लहडौला, अमित बाल्मिकी, मांगेराम प्रधान चांदपुर, लीलू गूज्रर, पुष्पेन्द्र फतेहपुरा, किरण पाल, आमिर खान, अजीत कसाना, यामीन, डी पी गोयल, योगेन्द्र नागर, हरी सिंह गहलोत, राजू, सुरेन्द्र सुभाष लाम्बा, सुशील यादव, देवीलाल लाम्बा, विकास गुर्जर, उपेन्द्र चंदीला, सुरेन्द्र भाटी, राजू खटाना, मोनीकांत मिश्रा, पंकज चौबे आदि है।

उन्होंने कहा कि भाजपा में साधारण कार्यकर्ता भी बुलंदियों को छू सकता है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा व पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गौड ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें सबका विकास सबका सम्मान हो रहा है आज जनता इस सरकार के कार्यकाल से पूरी तरह से संतुष्ट है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गौड, युवा जिलाध्यक्ष सोहनपाल छौकर, मनोज वशिष्ठ, सुधीर नागर, ओमदत्त शर्मा, विनोद चौधरी, अजय बैंसला, राकेश नरवत, रविन्द्र त्यागी, ज्ञानेन्द्र सहित अन्य भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।