April 26, 2024

शहर में सफाई व्यवस्था को दुरूस्थ करने के लिए JCB ने निगम को सौंपी 4 मशीने

Faridabad/Alive News : फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और नगर निगम फरीदाबाद के संयुक्त तत्वाव्धान में आज यहां सेक्टर-15 स्थित जिमखाना कल्ब में आयोजित एक समारोह में देश की प्रतिष्ठित जे.सी.बी. कम्पनी ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलाए जा रहे स्वच्छता कार्यक्रम के लिए चार जे.सी.बी. मशीनें नगर निगम को सुपर्द की। राज्य के उद्योग मंत्री विपुल गोयल व निग्मायुक्त सोनल गोयल की उपस्थिति में निगम के मुख्य अभियंता ओ.पी.गोयल व जे.सी.बी. कम्पनी के उपाध्यक्ष जसमीत सिंह के द्वारा हस्ताक्षर किये गये। एक एम.ओ.यू. के अनुसार कम्पनी के द्वारा चालक, डीजल सहित उपलब्ध करवाई जा रही ये मशीनें प्रतिदिन आठ घंटे सफाई के कार्य में प्रयोग की जायेगी और इन मशीनों का समस्त खर्चा कम्पनी के द्वारा ही वहन किया जायेगा।

08-nov-photo-3

एफ.आई.ए. के प्रधान नवदीप चावला ने 100 रेहड़ी रिक्शा सफाई के कार्य के लिए नगर निगम को दान करने की घोषणा करते हुए कहा कि फरीदाबाद को देश का एक सुन्दर शहर बनाने के लिए उद्योग जगत सरकार व नगर निगम प्रशासन के साथ है और आवश्यकतानुसार इस कार्य के लिए खुले मन से और भी मदद करेगा। इस अवसर पर बल्लभगढ़ के विधायक मूल चंद शर्मा, एफ.आई.ए. के प्रधान नवदीप चावला, उद्योगपति के.सी. लखानी, निगम के संयुक्त आयुक्त महाबीर प्रसाद, हुडा के सम्पदा अधिकारी राजेश कुमार, निगम के कार्यकारी अभियंता रमेश बंसल, उद्योग जगत से एस.के. जैन, सुनील गुलाटी, एच.आर. गुप्ता, कर्नल एस.कपूर, भी उपस्थित थे।

उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के प्रधानमंत्री के उद्घोश के अनुरूप हरियाणा सरकार आगे बढ़ रही है और इस दिशा में उद्योग जगत विशेषकर फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और जे.सी.बी. कम्पनी ने अपना सहयोग देकर यह साबित कर दिया है कि वे देश के इस विख्यात औद्योगिक शहर की उन्नति में प्रशासन के साथ हैं।

उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के उद्योग में दक्षता की कोई कमी नहीं है, जिसे इन्होंने मंगलयान के कलपुर्जे और देश के तेजी से विकास में काम आने वाली मशीनरी का निर्माण करके समय-समय पर इस दक्षता को साबित भी किया है। वहीं निग्मायुक्त सोनल गोयल ने फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, जे.सी.बी. कम्पनी का इस नेक कार्य के लिए निगम प्रशासन की ओर से आभार प्रकट करते हुए कहा कि सबके साथ से शहर के विकास के निगम प्रशासन के सिद्धांत को स्थानीय मंत्री, विधायकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं, मीडिया जगत व आम नागरिकों का भरपूर सकारात्मक सहयोग मिल रहा है और जिसके सुखद परिणाम सामने नजर आने लगे हैं।