April 24, 2024

शहीदे आजम को पुष्प अर्पित कर लोधी राजपूत सभा ने किया नमन

Faridabad/Alive News : शहीदे आजम भगत सिंह के जन्मदिवस पर लोधी राजपूत जन कल्याण समिति रजि. फरीदाबाद के पदाधिकारियों और सामाजिक लोगों ने शहीद भगत सिंह चौक न0-5 पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर संस्थापक लाखन ङ्क्षसह लोधी ने कहा कि हम इन शहीदों की शहादत के कारण ही आजाद हुए है।

उस समय में शहीद भगत सिंह राजगुरू, बुटकेश्वर दत्त जैसे क्रान्तिकारियों को ब्रिटिश सरकार ने डरकर समय से पहले ही फासी दे दी थी, आज युवा पीढ़ी को इनके बारे में जानना आवश्यक है क्योकि देश की आजादी की जंग 1857 से शहीद रानी लक्ष्मी बाई, अमर शहीद महारानी अवंती बाई लोधी, राजा किशोर सिंह, शहीद गुलाब सिंह लोधी, राजा हिरदेशाह लोधी (उस समय 19000 रू. का ईनाम इनके ऊपर सरकार ने रखा था इनकी तीसरी पीढी तक को फांसी लगा दी गयी थी।

मेहरबाद सिंह आमान सिह) असफाक उल्ला खां, चन्द्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, राम प्रसाद बिस्मिल, मंगल पाडे जैसे कितने ही क्रातिकारियों ने सन 1947 तक लडकर आजादी दिलाई थी इन्हे अपना आदर्श मानकर इनका सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर अध्यक्ष रूपा सिंह लोधी, ओमकार सिंह लोधी, नरेन्द्र लोधी, ओम प्रकाश लोधी, होती लाल लोधी, कंवन ङ्क्षसह लोधी, अमर सिंह, संजीव लोधी, प्रमोद कुमार लोधी आदि उपस्थित थे।